India vs Bangladesh: दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा इस कारण से बाहर
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Dec 2022 2:27 PM
बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले खेली गयी एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को बायें अंगूठे में चोट लगी थी. उसके बाद से रोहित शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. भारतीय टीम एकदिवसीय शृंखला 1-2 से हार गयी थी.
बांग्लादेश के खिलाफ 22 दिसंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहे और दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये.
फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे रोहित शर्मा
बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से पहले खेली गयी एकदिवसीय शृंखला के दूसरे मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा को बायें अंगूठे में चोट लगी थी. उसके बाद से रोहित शर्मा टीम से बाहर चल रहे हैं. भारतीय टीम एकदिवसीय शृंखला 1-2 से हार गयी थी.
मुंबई में चल रहा रोहित शर्मा का इलाज
रोहित शर्मा चोट के उपचार के लिए मुंबई पहुंच गये थे और वह बीसीसीआई की चिकित्सा समिति की निगरानी में है. रोहित के अलावा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर हो गये हैं. बीसीसीआई ने कहा, भारतीय कप्तान को अपनी पूर्ण फिटनेस के साथ बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करने के लिए कुछ और समय चाहिये. वह अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.
Rohit Sharma will not be available for the second Test against Bangladesh due to his left thumb injury. Navdeep Saini is also ruled out of the second Test owing to an abdominal muscle strain: BCCI pic.twitter.com/jZEmVVuKPg
— ANI (@ANI) December 20, 2022
नवदीप सैनी भी दूसरे टेस्ट से बाहर
बीसीसीआई ने बताया, नवदीप सैनी भी पेट की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज अब अपनी चोट के आगे के प्रबंधन के लिए एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) जायेंगे. भारत ने लोकेश राहुल की अगुवाई में चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच 188 रन से जीता था. वह एक बार फिर से टीम का नेतृत्व करेंगे.
दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम
लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत , रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद. सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










