ePaper

ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, दक्षिण अफ्रीका में ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Updated at : 21 Jan 2022 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
ऋषभ पंत ने राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे, दक्षिण अफ्रीका में ऐसा करने वाले बने पहले विकेटकीपर बल्लेबाज

Paarl: Indian batsman Rishabh Pant plays a shot while South African wicketkeeper Quinton De Kock looks on during the second ODI cricket match between South Africa and India in Paarl, South Africa, Friday, Jan. 21, 2022. AP/PTI(AP01_21_2022_000137B)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 85 रन बनाए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा. किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा दक्षिण अफ्रीका में वनडे में बनाया गया यह सबसे ज्यादा रन है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने पार्ल के बोलैंड पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनेशनल में 71 गेंदों में 85 रनों की तूफानी पारी खेलकर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंत ने दक्षिण अफ्रीका में एक वनडे में भारत के विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया है. इससे पहले पंत पहले भारतीय विकेटकीपर बन गये थे जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ा था.

पंत ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका में एक भारतीय विकेटकीपर द्वारा पिछला सर्वोच्च स्कोर राहुल द्रविड़ का था. उन्होंने 2001 में डरबन में 77 रन बनाए थे. द्रविड़ इस समय टीम इंडिया के चीफ कोच हैं. दक्षिण अफ्रीका में एक वनडे में एमएस धोनी का सर्वोच्च स्कोर 65 है. उन्होंने 2013 में जोहान्सबर्ग में ऐसा किया था. ऋषभ पंत आज पूरी तरह से शतक बनाने की ओर बढ़ रहे थे.

Also Read: BCCI Contract: अजिंक्य रहाणे-चेतेश्वर पुजारा ग्रेड ए से हो सकते हैं बाहर, केएल राहुल और पंत को प्रमोशन
शतक लगाने से चूक गये ऋषभ पंत

लेकिन 85 रन पर स्पिनर तबरेज शम्सी की एक गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में 85 रन पर मार्कराम के हाथों कैच हो गये. पंत एक मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत ने शिखर धवन (29) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (0) को खो दिया था. पंत ने सकारात्मक इरादे से बल्लेबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों केशव महाराज, शम्सी और एडेन मार्कराम का अच्छी तरह से सामना किया.

पंत ने केएल राहुल के साथ की 115 की साझेदारी

पंत ने अपनी धमाकेदार पारी में 10 चौके और दो छक्के लगाए और भारत को मजबूत स्थिति में लाने के लिए स्टैंड-इन कप्तान केएल राहुल (55) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की. पंत और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की. यह भारत के लिए करो या मरो की स्थिति है क्योंकि उसने तीन मैचों की इस श्रृंखला में उसी स्थान पर पहला एकदिवसीय मैच 31 रनों से गंवा दिया था.

Also Read: ICC Test Team Of The Year: आईसीसी टेस्ट टीम से विराट कोहली की छुट्टी, रोहित, पंत और अश्विन को मिली जगह
सीरीज में 1-0 से पीछे है भारत

भारत ने श्रृंखला के पहले मैच में मध्यक्रम की नाकामी के बावजूद अपरिवर्तित एकादश के साथ खेलने का फैसला किया. तीसरा वनडे 23 जनवरी को होना है. भारत ने 1-0 की बढ़त लेने के बावजूद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-2 से गंवा दी थी. अब अगर आज भारत हार जाता है तो वनडे सीरीज भी भारत के हाथों से फिसल जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola