ePaper

Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी का किया रुख, सौरव गांगुली की मान ली सलाह

Updated at : 08 Feb 2022 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा ने रणजी ट्रॉफी का किया रुख, सौरव गांगुली की मान ली सलाह

चेतेश्वर पुजारा को 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को सौराष्ट्र की टीम में जगह दी गई.

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की सलाह मान ली है. खोयी फॉर्म वापस पाने के लिए पुजारा ने रणजी ट्रॉफी का रुख कर लिया है.

इस टीम का हिस्सा बने पुजारा

बड़ी पारी खेलने का इंतजार कर रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को 10 फरवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को सौराष्ट्र की टीम में जगह दी गई.

Also Read: Ranji Trophy 2022: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के पास करियर बचाने का आखिरी मौका, करना होगा यह काम

सौराष्ट्र टीम ने इस तेज गेंदबाज को बनाया अपना कप्तान

सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने 21 सदस्यीय टीम की घोषणा की है जिसमें पुजारा को शामिल किया गया है. सौराष्ट्र को एलीट ग्रुप डी में रखा गया है और टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी. ग्रुप डी में सौराष्ट्र के साथ 41 बार के रणजी चैंपियन मुंबई, ओडिशा और गोवा को रखा गया है. चयनकर्ताओं ने उम्मीद के मुताबिक अनुभवी पुजारा को टीम में जगह दी है. टीम की कमान बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को सौंपी गई है. टीम फिलहाल यहां एससीए स्टेडियम में ट्रेनिंग कर रही है.

चेतन सकारिया भी सौराष्ट्र टीम में शामिल

आईपीएल में प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को भी टीम में शामिल किया गया है. कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हो पाया था. इस साल भी टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होनी थी लेकिन देश भर में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. टूर्नामेंट का आयोजन अब दो चरण में होगा। पहला चरण देश भर के आयोजन स्थलों पर गुरुवार से शुरू होकर 15 मार्च तक खलेगी. इस शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता को आईपीएल के दौरान ब्रेक दिया जाएगा और दूसरा चरण 30 मई से 26 जून तक खेला जाएगा.

टीम इस प्रकार है

जयदेव उनादकट (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शेल्डन जैकसन, अर्पित वसावदा, चिराग जानी, कमलेश मकवाना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, प्रेरक मांकड़, विश्वराजसिंह जडेजा, हार्विक देसाई, केविन जीवराजानी, कुशांग पटेल, जय चौहान, समर्थ व्यास, पार्थकुमार भुट, युवराज सिंह चूडासामा, देवांग करामता, स्नेल पटेल, किशन परमार और आदित्य जडेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola