विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, पाकिस्तान के पूर्व स्टार ने मैच को एकतरफा बनाने के लिए की इस खिलाड़ी की तारीफ

Updated:
विज्ञापन
विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं, पाकिस्तान के पूर्व स्टार ने मैच को एकतरफा बनाने के लिए की इस खिलाड़ी की तारीफ

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे और 44 गेंद पर 83 रन जड़ दिये. उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर कई रिकॉर्ड तोड़े. सूर्या की पारी के दम पर ही भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सूर्या को मैच पलटने वाला खिलाड़ी करार दिया है. कामरान उस समस सूर्या की प्रतिभा से आश्चर्यचकित रह गए जब उन्होंने मंगलवार को गुयाना में पांच मैचों की श्रृंखला के तीसरे टी 20 आई में वेस्टइंडीज के खिलाफ 83 रनों की पारी खेली.

undefined

सूर्या की इस पारी के दम पर भारत ने कैरिबियन टीम पर सात विकेट से शानदार जीत हासिल की. वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल की 19 गेंदों में नाबाद 40 रन की तूफानी पारी ने मेजबान टीम को पांच विकेट पर 159 रन पर पहुंचा दिया. कुलदीप यादव (3/28) ने बीच के ओवरों में रनों का प्रवाह रोक दिया.

undefined

टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज यशवी जयसवाल (1) और शुभमन गिल (6) रन चेज में सस्ते में आउट हो गए. इससे बाद सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला. सूर्या ने 44 गेंदों में 83 रनों की विशेष पारी खेली, जिससे भारत ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

undefined

पाकिस्तान के पूर्व स्टार कामरान अकमल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘जब शुरुआती विकेट गिर गए, तब भी यह ठीक था क्योंकि वरिष्ठ बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी ली और सुनिश्चित किया कि काम पूरा हो जाए. सूर्यकुमार यादव ऐसे खिलाड़ी हैं कि जब रन बनाते हैं, तो वह खेल को एकतरफा बना देते हैं और उन्होंने यही किया.’

undefined

तिलक वर्मा (37 गेंदों पर नाबाद 49 रन) अपने सीनियर मुंबई इंडियंस टीम के साथी सूर्यकुमार के साथ 87 रनों की साझेदारी कर खुश थे. तिलक अपनी पहली श्रृंखला में लगातार दूसरे अर्धशतक से चूक गए क्योंकि कप्तान हार्दिक पंड्या (15 गेंदों पर नाबाद 20) ने विजयी छक्का लगाया.

undefined

इसके लिए हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई. फैंस का मानना था कि हार्दिक को बड़ा दिल दिखाना चाहिए था और एक रन लेकर स्ट्राइक तिलक को देना चाहिए था. जिससे तिलक अपने पहले टी20 सीरीज में लगातार दूसरे मैच में भी अर्धशतक पूरा कर लेते.

undefined

भारत की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए, अकमल ने कहा, ‘बल्लेबाजी में एक उल्लेखनीय बदलाव आया है. जिम्मेदारी और खेल के प्रति जागरूकता की भावना आई है. अगर हम कुछ गलत कर रहे हैं और अगर हम खेल जीतना चाहते हैं तो हमें इसे बदलने की जरूरत है.’

undefined

भारत ने जहां यह मुकाबला जीतकर सीरीज में अपने को जिंदा रखा है, वहीं सूर्यकुमार ने 83 रनों की पारी खेलकर अपनी लय वापस हासिल कर ली है. उन्होंने इस दौरे पर अपना पहला अर्धशतक जड़ा है. अनुभवी बल्लेबाज ने अपनी 44 गेंद की पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. जिसमें ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिकॉर्ड भी शामिल हैं. सूर्या ने प्रोविडेंस में अपने छक्कों की सीरीज से टी20 आई क्रिकेट में 100 छक्के पूरे किए. ऐसा करने वाले वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद केवल तीसरे भारतीय बन गए हैं.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola