ePaper

Mithali Raj B'day: क्रिकेट नहीं था मिताली राज के 'बचपन का प्यार', खिलाड़ी ने इस वजह से अबतक नहीं की शादी

Updated at : 03 Dec 2021 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
Mithali Raj B'day: क्रिकेट नहीं था मिताली राज के 'बचपन का प्यार', खिलाड़ी ने इस वजह से अबतक नहीं की शादी

Mithali Raj Birthday: क्रिकेट की दुनिया में तमाम शोहरत हासिल कर चुकी मिताली राज के बचपन का प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि और ही कुछ था.

विज्ञापन
undefined

भारतीय महिला टीम की टेस्ट और वनडे क्रिकेट की कप्तान मिताली राज आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं. ज ही के दिन यानी कि 3 दिसंबर 1982 को मिताली का जन्म हुआ था.

undefined

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम ढेरों रिकॉर्ड हैं. उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है. वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 20 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं.

undefined

बता दें कि मिताली के बचपन का प्यार क्रिकेट नहीं है. मिताली राज बचपन से ही डांसर बनना चाहती थीं. वह भरतनाट्यम की ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं, लेकिन उनकी किस्मत में क्रिकेट में ही लिखी थी. मिताली के बडे़ भाई भी क्रिकेटर हैं.

undefined

बाता दें कि मिताली राज 38 साल की हो चुकी हैं लेकिन अबतक उन्होंने शादी नहीं की. एक बार मीडिया बातचीत में जब मिताली से पूछा गया था कि क्या आपको कभी शादी का ख्याल नहीं आया तो मिताली ने इसका जवाब बहुत ही मजाकिया अंदाज में दिया था.

undefined

शादी के बारे में पुछे गये सवाल पर मिताली ने कहा था मैं जब बहुत छोटी थी तो इसका ख्याल आया था. लेकिन अब मैं जब शादीशुदा लोगों को देखती हूं तो मेरा शादी करने का मन नहीं होता. उन्होंने आगे हंसते हुए कहा था कि लगता है कि सिंगल रहना ही बेहतर है.

undefined

अगर रिकॉर्ड की बात करे तो मिताली के आस-पास भी कोई महिला क्रिकेटर नहीं दिखती. मिताली पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं. उनके नाम वनडे क्रिकेट में 7 शतक दर्ज हैं. वहीं टी20 क्रिकेट में 2364 रन बनाए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola