ePaper

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 10 साल से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा भारत, देखें रिकॉर्ड

Updated at : 27 Jan 2022 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 10 साल से एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा भारत, देखें रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों देशों के बीच अबतक 19 वनडे सीरीज हो चुके हैं. जिसमें वेस्टइंडीज केवल 7 बार ही सीरीज जीत पाया है.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच 6 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के लिए दोनों ही टीमों की घोषणा हो चुकी है. जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को पहली बार टीम में मौका दिया गया है.

वनडे सीरीज में भारत का पलड़ा भारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों देशों के बीच अबतक 19 वनडे सीरीज हो चुके हैं. जिसमें वेस्टइंडीज केवल 7 बार ही सीरीज जीत पाया है. जबकि भारत ने 12 सीरीज में जीत दर्ज किया है. वेस्टइंडीज की टीम भारत में अबतक 10 वनडे सीरीज खेल चुका है. जिसमें वेस्टइंडीज की टीम केवल तीन ही जीत पायी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा अपने घर पर भारी रहा है.

Also Read: वेस्टइंडीज का भारत दौरा, सभी मैच अहमदाबाद और कोलकाता में शिफ्ट, जारी हुआ संशोधित शेड्यूल

पिछले 10 साल से अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारा भारत

टीम इंडिया पिछले 10 साल से वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर में एक भी वनडे सीरीज नहीं गंवाया है. आखिरी बार वेस्टइंडीज ने भारत में टीम इंडिया को 2002-03 में वनडे सीरीज में 4-3 से हराया था. उसके बाद से भारत अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं गंवाया. यही नहीं 2006 के बाद से भारत ने वेस्टइंडीज को उसके घर में 4 बार वनडे सीरीज जीता है. आखिरी बार भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था, जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से क्लीन स्विप किया था.

पिछले साल दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली गयी थी

2019-20 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गयी थी. जिसमें भारत ने वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया था.

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 6 फरवरी से होगी.

पहला वनडे – 6 फरवरी

दूसरा वनडे – 9 फरवरी

तीसरा वनडे – 11 फरवरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola