IND vs NZ Playing XI: तीसरे टी20 में टीम इंडिया कर सकती है बदलाव, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
Published by : Sanjeet Kumar Updated At : 22 Nov 2022 8:08 AM
टीम इंडिया आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. वहीं भारतीय टीम इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI बदलाव कर सकती है.
Ind vs NZ 3rd T20 Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज (22 नवंबर) तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नेपियर में भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. वहीं हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. टीम इंडिया इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. भारत ने दूसरे टी20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया था. लेकिन इस जीत के बावजूद टीम इंडिया के प्लेइंग XI में बदलाव देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI.
गौरतलब है कि सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. वहीं दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 65 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम प्लेइंग XI में बदलाव कर सकती है. कयास लग रहे हैं कि हार्दिक पांड्या इस मैच में दीपक हुड्ड की जगह संजू सैमसन को मौका दे सकते हैं. सैमसन ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेला था. जबकि गेंदबाजों में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी मौका मिल सकता है. मिलक ने अपनी स्पीड से खासा प्रभावित किया है, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं.
तीसरे टी20 मैच में के लिए न्यूजीलैंड टीम में भी बदलाव देखने को मिलेगा. दरअसल, कप्तान केन विलियमसन इस मैच से बाहर हो गए हैं. विलियमसन के बाहर होने के बाद मार्क चैपमैन को न्यूजीलैंड प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है. चैपमैन को विलियमसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. वहीं टीम साउदी इस मैच में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करने नजर आएंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला नेपियर में खेला जाएगा.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे शुरू होगा. न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर Amazon Prime Video है. भारत में इस सीरीज के सभी मैच प्राइम वीडियो ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होंगे. वहीं आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर फ्री में मैचों का लाइव प्रसारण देख सकते हैं.
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋषभ पंत, ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह
फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, मार्क चैपमैन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










