धौनी के द्वारा ट्रैक्टर चलाने पर मशहूर बिजनेस मैन आनंद महिंद्रा ने की धौनी की तारीफ, ट्वीट कर कही ये बात

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jun 2020 8:50 PM

विज्ञापन

मशहूर बिजनेस मैन आनंद महेंद्र ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे हमेशा लगता है कि धौनी निर्णय को सही से समझकर अच्‍छा फैसला लेने वाला है.

विज्ञापन

हाल ही में महेंद्र सिंह धौनी का ट्रैक्टर चलाने वाला वीडियो पर खूब वायरल हुआ था, अब उस वीडियो पर कमेन्ट करते हुए मशहूर बिजनेस मैन आनंद महेंद्र ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुझे हमेशा लगता है कि यह व्‍यक्ति निर्णय को सही से समझकर अच्‍छा फैसला लेने वाला है. जैसे ही आनंद ने जैसे ही यह ट्वीट किया वैसे ही ये ट्वीट वायरल हो गया. बता दें कि धौनी ने वो ट्रैक्टर महिंद्रा कंपनी का ही लिया है. उन्होंने महिन्‍द्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा है

एक रिपोर्ट के अनुसार धौनी ने वो ट्रैक्टर ऑर्गेनिक खेती करने के लिए खरीदा है. बता दें कि धौनी के फार्म हाउस में बहुत सारी जमीन है, जिसमें वो खेती कर सकते हैं. धौनी का यह फार्म हाउस 7 एकड़ में फैला हुआ है. जिसमें वो बाइक और कार रखने के लिए एक गैरेज बनाया है इसके साथ साथ उन्होंने एक बड़ा पार्क का निर्माण कराया है.

बता दें कि धौनी हमेशा से कुछ न कुछ नया खरीदकर लोगों को चौंका ही देते हैं, कुछ साल पहले उन्होंने सेना की 20 साल पुरानी गाड़ी जोंगा खरीदी थी, जो साल 1999 के बाद बंद हो गया. इसके बदले सेना ने दूसरी गाड़ियों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया. लेकिन धौनी ने इसे खरीद लिया था. बता दें कि धौनी पुरानी गाड़ियों को भी बेहद संभाल के रखते हैं. इसका उदाहरण उनकी यामहा बाइक हैं, जिसमें वो आज भी सवारी करते हैं और उनकी देख रेख और मरम्मत स्वयं करते हैं. और अब धौनी ने ये ट्रैक्टर खरीद कर सबको चौंका दिया.

धौनी कितने जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने भारतीय टीम की बस भी चला चुके हैं. इसका खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि भारत के पूर्व बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण ने अपनी किताब में किया था. उन्होंने बताया था कि धौनी ने ये बस नागपूर में चलाई थी. उस बस के माध्यम से वो टीम इंडिया को स्टेडियम से होटल तक पहुंचाया था.

धौनी अभी फिलहाल कोरोना वायरस के ब्रेक के बीच अपनी फैमिली के साथ समय बीता रहे हैं. हाल ही में उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ कड़कती बिजली में भी अपने फार्म हाउस का चक्कर लगाया था. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola