World Cup 2023: न्यूजीलैंड को विलियमसन से खिताबी सूखा खत्म करने की उम्मीद, जानें टीम की कमजोरी और मजबूती

Updated:
विज्ञापन
World Cup 2023: न्यूजीलैंड को विलियमसन से खिताबी सूखा खत्म करने की उम्मीद, जानें टीम की कमजोरी और मजबूती

भारत में न्यूजीलैंड का एकदिवसीय रिकॉर्ड काफी निराशाजनक है. टीम ने 61 मैचों में केवल 18 जीत दर्ज की है. उसे 47 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की टीम एकदिवसीय विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी खिताब जीतने में अब तक विफल रही है. टीम पिछले चार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है. केन विलियमसन की अगुवाई में टीम 2019 में फाइनल में पहुंच कर खिताब के बेहद करीब पहुंच कर चैम्पियन बनने से चूक गयी. नियमित ओवरों के खेल के बराबरी पर छूटने के बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीम का स्कोर बराबर रहा. इसके बाद अधिक बाउंड्री लगाने के अजीब नियम के कारण इंग्लैंड की टीम विजेता बनी. आंकड़े हालांकि इस बात की तस्दीक करते है कि भारत में न्यूजीलैंड को संघर्ष करना पड़ता है लेकिन विश्व कप में यह टीम हमेशा अपने खेल के स्तर को ऊंचा उठाती रही है.

न्यूजीलैंड टीम की मजबूती : विश्व कप में टीम हमेशा अपने प्रदर्शन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जानी जाती है. टीम 2015 और 2019 में पिछले दो आयोजनों में फाइनल में पहुंचने में सफल रही थी. उसने 2021 में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के साथ आईसीसी के खिताबी सूखे को खत्म किया.

Also Read: World Cup 2023: बारिश में धुल गए भारत-इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया-नीदरलैंड के मुकाबले, वर्ल्ड कप में भी दिखेगा असर

न्यूजीलैंड टीम में युवा और अनुभव का शानदार मिश्रण

न्यूजीलैंड टीम में युवा और अनुभव का शानदार मिश्रण है. डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे खिलाड़ियों को विलियमसन, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट का मार्गदर्शन मिलेगा. मिशेल सेंटनर और ईश सोढ़ी जैसे अनुभवी स्पिनर भारतीय परिस्थितियों में कारगर होंगे. तेज गेंदबाजी में बोल्ट और साउदी को लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी का साथ मिलेगा.

Also Read: World Cup 2023: क्या रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड कप के बाद ले लेंगे संन्यास, स्टार स्पिनर ने दे दिया संकेत

न्यूजीलैंड टीम की कमजोरी: भारत में न्यूजीलैंड का एकदिवसीय रिकॉर्ड काफी निराशाजनक है. टीम ने 61 मैचों में केवल 18 जीत दर्ज की है. उसे 47 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है जबकि दो मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं.

Also Read: World Cup 2023: इकोनॉमी क्लास में 38 घंटे यात्रा कर गुवाहाटी पहुंची इंग्लैंड की टीम, बेयरस्टो का छलका दर्द

विलियमसन की चोट न्यूजीलैंड के लिए बड़ी मुसिबत

विलियमसन इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. उन्हें यह चौट आईपीएल 2023 के दौरान लगी थी. टूर्नामेंट में विलियमसन का प्रदर्शन काफी हद तक न्यूजीलैंड के भाग्य को तय कर सकता है. बत्तीस साल का यह खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों में टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है.

मौका: विलियमसन, बोल्ट और साउथी की तिकड़ी के लिए यह विश्व कप न्यूजीलैंड के लिए एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतने का आखिरी मौका हो सकता है. कॉनवे ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती थी. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज भारत में सफेद गेंद प्रारूप में अपनी सफलता को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक होगा. मिशेल बल्ले और गेंद दोनों से न्यूजीलैंड के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं. फिलिप्स, विल यंग और यहां तक कि रचिन रवींद्र भी अपना योगदान देना चाहेंगे.

खतरा: भारत में खराब रिकॉर्ड के अलावा न्यूजीलैंड को इस साल मई में पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर पांच मैचों की शृंखला में 4-1 से हराया था. न्यूजीलैंड ने हालांकि जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 और हाल ही में बांग्लादेश को उसके घरेलू मैदान पर तीन मैचों की शृंखला को 2-0 से जीतकर विश्व कप की तैयारियों को पुख्ता किया है.

विश्व कप में भाग लेने वाले सभी 10 देशों की टीम

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , सूर्यकुमार यादव.

ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क.

इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स.

पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम.

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग.

दक्षिण अफ्रीका : तेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज. शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स.

श्रीलंका : दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (उप-कप्तान), कुसल परेरा, पथुम निसांका, लाहिरू कुमारा, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, डुनिथ वेललागे, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुशान हेमंथा.

बांग्लादेश : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (उपकप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शाक महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान , हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.

अफगानिस्तान : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक.

नीदरलैंड : स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ’डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वान डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola