ePaper

IND vs NZ Semifinal: 'विराट' पारी खेलेंगे कोहली, 50वें शतक के करीब, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

Updated at : 15 Nov 2023 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ Semifinal: 'विराट' पारी खेलेंगे कोहली, 50वें शतक के करीब, टूटेंगे कई रिकॉर्ड

Mumbai: India's batter Virat Kohli celebrates his fifty during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI11_15_2023_000312B)

IND vs NZ Semifinal : टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. कोहली ने अपना अर्धशतक जल्द ही पूरा कर लिया है. इससे पहले भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

विज्ञापन
undefined

IND vs NZ Semifinal : आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिडंत हो रही है. विजय रथ पर सवार भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

undefined

वहीं, टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. कोहली ने अपना अर्धशतक जल्द ही पूरा कर लिया है.

undefined

कोहली ने 59 गेंद में चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. इस वर्ल्ड कप में यह विराट को छठा अर्धशतक है. दूसरे छोर पर उनका साथ देने के लिए श्रेयस अय्यर मौजूद हैं.

undefined

विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हाफ सेंचुरी बनाने का नया कीर्तिमान बनाया है. कोहली ने श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगाकारा को भी पीछे छोड़ दिया. कोहली 217 अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं, जबकि संगकारा के नाम 216 पचास रन बनाने का रिकॉर्ड है.

undefined

अपनी इस हाफ सेंचुरी की बदौलत विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गये हैं.  पोंटिंग के नाम 217 हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड है.

undefined

अपनी इस वर्ल्ड कप में अपनी शानदार पारी खेलने के कारण विराट कोहली वनडे क्रिकेट के तीसरे टॉप रन स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं.

undefined

वहीं, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गये हैं.

undefined

इससे पहले विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए सेंचुरी बनाई थी. कोहली ने 103 रन की पारी खेली थी.

undefined

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी कोहली ने  सेंचुरी पारी खेली थी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola