ePaper

Cricket World Cup: कपिलदेव के बाद झारखंड के लाल एमएस धोनी ने उठाया था वर्ल्ड कप, अब बारी रोहित शर्मा की

Updated at : 19 Nov 2023 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Cricket World Cup: कपिलदेव के बाद झारखंड के लाल एमएस धोनी ने उठाया था वर्ल्ड कप, अब बारी रोहित शर्मा की

भारत का स्कोर भले कुछ भी रहा हो, विपक्षी दलों पर हमारे तेज और स्पिन गेंदबाज इस कदर दहाड़े कि टीम इंडिया का हर स्कोर विपक्षी दल के लिए पहाड़ साबित हुआ. यही वजह है कि टीम इंडिया ने लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल तक कोई मैच नहीं गंवाया.

विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. वर्ल्ड कप 2023 में अब तक भारत कोई मैच नहीं हारा. टीम इंडिया ने इस बार असाधारण खेल का प्रदर्शन किया. वर्ल्ड चैंपियन इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को धूल चटाई है. फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की. ताबड़तोड़ 47 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन टीम इंडिया की नींव काफी मजबूत कर दी. लेकिन, रोहित के आउट होते ही एक के बाद एक तीन विकेट भारत के गिर गए. सबसे पहले शुभमन गिल आउट हुए. फिर रोहित शर्मा और उसके बाद श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए. इसके पहले भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पारी इस वर्ल्ड कप में लड़खड़ाई थी. लेकिन, टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ने पारी को संभाला. टीम कभी एक खिलाड़ी के भरोसे नहीं रही. हर पारी में किसी न किसी का बल्ला चला और विपक्षी टीम के स्कोर को कम साबित कर दिया. वहीं, गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. भारत का स्कोर भले कुछ भी रहा हो, विपक्षी दलों पर हमारे तेज और स्पिन गेंदबाज इस कदर दहाड़े कि टीम इंडिया का हर स्कोर विपक्षी दल के लिए पहाड़ साबित हुआ. यही वजह है कि टीम इंडिया ने लीग मैच से लेकर सेमीफाइनल तक कोई मैच नहीं गंवाया. 12 साल बाद एक बार फिर मौका है टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप अपने हाथ में लेने का. ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले बड़ी-बड़ी बातें कीं थीं, लेकिन टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने शुरू में ही उनकी बोलती बंद कर दी थी. उम्मीद की जा रही है कि जिस तरह 1983 में कपिलदेव, 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप जीता. उसी तरह 2023 में रोहित शर्मा वर्ल्ड कप अपने हाथों से उठाएंगे.

माइंडगेम खेलना ऑस्ट्रेलिया की पुरानी आदत

ऑस्ट्रेलिया का जब भी भारत से मुकाबला होता है, वे बयानबाजी शुरू कर देते हैं. माइंड गेम खेलने की कोशिश करते हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने पहला वर्ल्ड कप तब जीता था, जब किसी ने इसकी कल्पना तक नहीं की थी. 1983 के वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज जैसी टीम को कपिलदेव के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने धूल चटा दी थी. इसके बाद भारत ने इक्कीसवीं सदी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता. तब टीम इंडिया के कप्तान थे झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले महेंद्र सिंह धौनी. युवराज सिंह उस वक्त टीम इंडिया का ट्रंप कार्ड हुआ करते थे. कैंसर की बीमारी से जूझ रहे इस क्रिकेटर ने प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ ऐसी खूंखार पारियां खेलीं कि टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर ही माने. धौनी के विनिंग सिक्सर को आज भी लोग याद करते हैं, जब एशिया महादेश के कई देशों में खेले गए वर्ल्ड कप 2011 में भारत ने श्रीलंका को पराजित किया था. जीत की राह गौतम गंभीर और युवराज सिंह की पारी ने आसान की और मैच का अंत धौनी के छक्के से हुआ था.

Also Read: ड्रीम गर्ल और अमित शाह ने इस अंदाज में दी भारत को शुभकामनाएं- कहा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीतेगी टीम इंडिया

पहली बार मेजबान देश ने जीता था वर्ल्ड कप का खिताब

वर्ष 2011 में पहली बार ऐसा हुआ कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में दो एशियाई टीमों की भिड़ंत हई थी. 10वां आईसीसी वर्ल्ड कप भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में खेला गया था. भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइल में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया था. फाइन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इसके साथ ही भारत विश्व की पहली ऐसी टीम बन गई थी, जिसने अपनी ही धरती पर वर्ल्ड कप जीता. युवराज सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. इस विश्व कप में कई चीजें पहली बार हुईं थीं. 1992 के बाद वर्ष 2011 के वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ कि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम नहीं थी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पांच बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. भारत दो बार वर्ल्ड चैंपियन बना है. भारत के लिए तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका है. बहरहाल, देखना यह है कि ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया कितने रन पर समेट पाती है.

Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola