Jharkhand Naxal Latest News : झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, चतरा व खूंटी से तीन नक्सली गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Naxal Latest News, Chatra News, Khunti News, (चतरा/खूंटी) चतरा जिले के पिपरवार थाना की पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के कमांडर गणेश गंझू व सक्रिय सदस्य नरेश गंझू को शनिवार को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक रिवाल्वर व दो गोलियां बरामद की गयीं. इधर पीएलएफआइ के लाका पहान दस्ते का सक्रिय सदस्य टूटी कंडीर को मुरहू पुलिस ने कोटा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के कमांडर गणेश गंझू बरवाटोला के भगिया, (बालूमाथ) व नरेश गंझू कोयलरा (टंडवा) का निवासी है. टंडवा एसडीपीओ विकास पांडेय ने बताया कि लुकइया जंगल में गणेश गंझू के दस्ता की जुटने की सूचना मिली. इसी सूचना के बाद जंगल में छापामारी कर दोनों उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ पिपरवार, खलारी व मैक्लुस्कीगंज थाना में कई मामला दर्ज है. वर्ष 2013 में पिपरवार परियोजना के चार नंबर कांटाघर को विस्फोट कर उड़ाने का भी आरोपी है.

Also Read: Jharkhand Naxal Breaking News : झारखंड में नक्सली संगठन टीएसपीसी का कमांडर समेत दो हथियार के साथ गिरफ्तार, चतरा पुलिस ने भेजा जेल

खूंटी के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि पीएलएफआइ के लाका पहान दस्ते का सक्रिय सदस्य टूटी कंडीर को मुरहू पुलिस ने कोटा गांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार टूटी कंडीर 30 दिसंबर को बिंदा के बमरदा में जेसीबी, ट्रैक्टर और बाइक जलाने के कांड में शामिल था. वहीं 31 दिसंबर को चैपी कुलबुरू में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था.

Also Read: माओवादी सुखराम गिरफ्तार, हत्या समेत कई मामले हैं दर्ज

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola