27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

UPSC Prelims Result 2022 Declared: यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट जारी,यहां देखें Direct Link

UPSC Prelims Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2022 का रिजल्ट ( UPSC CSE IAS Prelims Result 2022 ) जारी कर दिया है.

UPSC Prelims Result 2022 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा (CSE) परीक्षा 2022 के लिए प्रारंभिक परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर अपने संबंधित परिणाम की जांच कर सकते हैं. संघ लोक सेवा आयोग ने इस साल 05 जून को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 आयोजित 9UPSC Prelims Result 2022 Declared) की थी. उम्मीदवार सीधे लिंक से यूपीएससी परिणाम पीडीएफ 2022 की जांच कर सकते हैं

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को IFS मुख्य परीक्षा या सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam 2022) के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा. यूपीएससी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी मेन्स परीक्षा 2022 (UPSC Mains Exam 2022) के विवरण की घोषणा करेगा.

UPSC Prelims 2022: इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए चेक कर सकते हैं परिणाम

  • स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • स्टेप 2- “UPSC Prelims 2022” लिंक पर क्लिक करें.

  • स्टेप 3- रोल नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज करें.

  • स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा.

  • स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें.

  • स्टेप 6- भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

क्या है UPSC?

यूपीएससी Level A और Level B कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक स्वतंत्र संगठन(independent organization) है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की स्थापना 1 अक्टूबर, 1926 को हुई थी. UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ है. UPSC का मुख्यालय नई दिल्ली में है. UPSC देश में हर साल सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. इस लेख में यूपीएससी के तहत आने वाले पदों के full form और उससे सम्बंधित जानकारी हम देंगे.

UPSC के प्रकार्य इस प्रकार हैं

  • संघ के लिए सेवाओं में नियुक्‍ति हेतु परीक्षा आयोजित करना

  • साक्षात्‍कार द्वारा चयन से सीधी भर्ती

  • प्रोन्‍नति/ प्रतिनियुक्‍ति/ आमेलन द्वारा अधिकारियों की नियुक्‍ति

  • सरकार के अधीन विभिन्‍न सेवाओं तथा पदों के लिए भर्ती नियम तैयार करना तथा उनमें संशोधन

  • विभिन्‍न सिविल सेवाओं से संबंधित अनुशासनिक मामले

  • भारत के राष्‍ट्रपति द्वारा आयोग को प्रेषित किसी भी मामले में सरकार को परामर्श देना

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें