UGC NET 2021: आज जारी हो सकता है यूजीसी नेट का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक

UGC NET 2021: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) आज यूजीसी नेट परिणाम 2021 घोषित कर सकते हैं.हालंकि, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है.
UGC NET 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2021 घोषित करेगी। उम्मीदवार राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा परिणाम यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in और एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर भी चेक किया जा सकता है.
हालंकि, परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने परिणाम जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. लेकिन कुछ दिन पहले यूजीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो एम जगदीश कुमार ने कहा था कि यूजीसी एनटीए के साथ मिलकर काम कर रहा है और एक या दो दिन में यूजीसी-नेट के परिणाम घोषित करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
स्टेप 1: उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर दिए गये UGC NET Results 2021 लिंक (रिजल्ट जारी होने के बाद) पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट के सामने एक नया विंडो खुल जाएगा.
स्टेप 4: कैंडिडेट मांगी गई जानकारी को दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अब कैंडिडेट की स्क्रीन पर UGC NET result 2021 होगा. कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर सकते हैं
कोरोना महामारी के कारण यूजीसी नेट दिसंबर 2022 और यूजीसी नेट जून 2021 दोनों ही परीक्षाएं संभावित समय पर न हो सकीं. दोनों परीक्षाएं एक साथ नवंबर 2021 से लेकर जनवरी 2022 तक संपन्न कराई गई. एनटीए ने 20 नवंबर 2021 से लेर 5 जनवरी 2022 के तक परीक्षा का आयोजन किया. बता दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




