ePaper

RRB Group D: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में इन सेक्शन से आएंगे इतने सवाल, Exam से पहले जरुर पढ़ें ये टॉपिक्स

Updated at : 22 Feb 2021 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
RRB Group D: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में इन सेक्शन से आएंगे इतने सवाल, Exam से पहले जरुर पढ़ें ये टॉपिक्स

RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा के बाद ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का आयोजन करेगी. ग्रुप डी के जरिए 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है RRB NTPC परीक्षा चल रही है. एनटीपीसी की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगा. ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर चयन के लिए पहली स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा के बाद ग्रुप डी के पदों पर भर्ती का आयोजन करेगी. ग्रुप डी के जरिए 1 लाख से ज्यादा पदों को भरा जाना है RRB NTPC परीक्षा चल रही है. एनटीपीसी की परीक्षा खत्म होने के बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए पहले स्टेज की कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगा. ग्रुप डी (RRB Group D) के पदों पर चयन के लिए पहली स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी. वहीं, दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. जो उम्मीदवार पहले स्टेज की परीक्षा को पास करेंगे सिर्फ उन्हें ही दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग लेने को मिलेगा. दूसरे स्टेज के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.

RRB Group D Exam: आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम पैटर्न यहां देखें:

RRB Group d exam pattern

1-आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा 90 मिनट के लिए आयोजित होगी.

2-आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे.

3-आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम में गणित सेक्शन से कुल 25 सवाल, जबकि सामान्य बुद्धि और 4-तर्क से 30 सवाल, सामान्य ज्ञान से 25 सवाल, सामान्य जागरूगता और करेंट अफेयर्स से कुल 20 सवाल पूछे जाएंगे.

5-एक प्रश्न सवाल के 1 नंबर का होगा. किसी भी प्रश्न का गलत जवाब देने पर सही जवाब में से 1/3 अंक काट लिया जाएगा.

इन टॉपिक्स को करें कवर

  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

अनुरूपता (Analogies), वर्णानुक्रमनुसार और संख्या श्रंखला ( Alphabetical and Number Series), कोडिंग व डिकोडिंग, मैथमेटिकल ऑपरेशन, रिलेशनशिप, सिलोजिज्म, जंबलिंग, वेन डायग्राम, डाटा इंटरप्रिटेशन एंड सफिशिएंसी, समानताएं व अंतर, एनालिटिकल रीजनिंग, क्लासिफिकेशन, दिशाएं, कथन- तर्क व धारणाएं आदि.

  • जनरल साइंस (सामान्य विज्ञान)

10वीं स्तर के कोर्स के फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के विषय पढ़ें.

  • जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर

सामयिकी पर सामान्य जागरुकता विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी, खेलकूद, संस्कृति, व्यक्ति विशेष, अर्थशास्त्र, राजनीति व अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ें.

Group D : वेतनमान

RRB ग्रुप-D के कर्मचारियों को शुरुआत में वेतन 18,000 बेसिक पे मिलता है. जो 7 वें वेतन आयोग के लेवल-1 के अन्तर्गत आता है. इसलिए सभी पोस्ट पर समान सैलरी होती है. वहीं भत्तों का आबंटन पोस्ट के स्थान के आधार पर होता है.

पीबी-1 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 15600-60600 की सैलरी मिलेगी

पीबी-2 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 29900-104400 की सैलरी मिलेगी

पीबी-3 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति महीने 46800-117300 की सैलरी मिलेगी

पीबी-5 के तहत चयनित उम्मीदवारों प्रति महीने 112200-201000 की सैलरी मिलेगी

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola