JPSC Recruitment 2024: झारखंड सिविल सेवा के 342 पदों पर निकली वैकेंसी, इस दिन से कर सकते हैं आवेदन

Updated:
विज्ञापन

जेपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 342 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. 1 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

JPSC Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आयोग कुल 342 पदों पर वैकेंसी निकाली हैं. अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए 1 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. एप्लाई करने की लास्ट डेट 29 फरवरी है. परीक्षा शुल्क का भुगतान 1 मार्च तक किया जाएगा. झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च को होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उम्र सीमा में छुट

बता दें कि इस बार भर्ती में उम्मीदवारों को उम्र में 7 साल की छूट मिलेगी. उम्मीदवारों के अधिकतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2017 से की जाएगी. जबकि न्यूनतम उम्र की गिनती 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयु सीमा में मिलने वाली छूट का प्रावधान केवल सिर्फ झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए मान्य होगा.

कुल वैकेंसी

  • उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207

  • पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35

  • राज्य कर पदाधिकारी – 56

  • श्रम अधीक्षक – 14

  • झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10

  • सहायक निबंधक – 8

  • प्रोबेशन पदाधिकारी- 6

  • जिला समादेष्टा – 1

  • उत्पाद निरीक्षक – 3

  • कारा अधीक्षक – 2

Also Read: UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी में इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, 15 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
कितनी मिलेगी सैलरी

  • उप समाहर्त्ता 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • पुलिस उपाधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • राज्य-कर पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • काराधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी-2 (मूल कोटि) 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • जिला समादेष्टा 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • सहायक निबंधक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • श्रम अधीक्षक 9300 – 34800 ग्रेड पे – 5400

  • प्रोबेशन पदाधिकारी 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4800

  • निरीक्षक उत्पाद 9300 – 34800 ग्रेड पे – 4200

Also Read: JSSC CGL Salary Structure: झारखंड सीजीएल में नौकरी करने वाले उम्मीदवारों को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए यहां
चयन प्रक्रिया

  • प्रीलिम्स

  • मेन्स

  • इंटरव्यू

आवेदन शुल्क

  • झारखंड के एससी, एसटी – 50 रुपये

  • अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी- 100 रुपये

Also Read: JSSC CGL 2024: झारखंड सीजीएल का एग्जाम सेंटर का पता बदला, ऐसे करें चेक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola