रेलवे में मार्च 2023 तक 35281 लोगों को मिलेगी नौकरी, NTPC Exam Result पर आया बड़ा अपडेट

Updated:
विज्ञापन
रेलवे में मार्च 2023 तक 35281 लोगों को मिलेगी नौकरी, NTPC Exam Result पर आया बड़ा अपडेट

**EDS: SCREENGRAB FROM TWITTER VIDEO VIA @INCIndia** Akola: Congress leader Rahul Gandhi addresses a press conference during the party’s ‘Bharat Jodo Yatra’, in Akola district, Thursday, Nov. 17, 2022. (PTI Photo)(PTI11_17_2022_000096B)

चार साल के बाद 35,281 रिक्तियों को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड एनटीपीसी परीक्षा 2022 विभिन्न रेलवे जोन और भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों में आयोजित की गई थी. अधिकारियों ने कहा कि स्तर छह में 7,124 उम्मीदवारों के परिणाम सितंबर में घोषित किए गए थे.

विज्ञापन

रेलवे में मार्च 2023 तक लोगों को बंपर नौकरी मिलेगी. दरअसल एनटीपीसी की परीक्षा में चयनित 35281 अभ्यर्थियों को मार्च 2023 में नौकरी दी जाएगी. यह कदम उन एक लाख अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है जिन्होंने विभिन्न चरणों में परीक्षाएं दी हैं और Result का इंतजार कर रहे हैं.

4 साल बाद रेलवे में भरे जाएंगे 35,281 पद

चार साल के बाद 35,281 रिक्तियों को भरने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी परीक्षा 2022 विभिन्न रेलवे जोन और भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों में आयोजित की गई थी. अधिकारियों ने कहा कि स्तर छह में 7124 उम्मीदवारों के परिणाम सितंबर में घोषित किए गए थे, उनकी चिकित्सा जांच और दस्तावेजों के सत्यापन काम किया जा रहा है. 21 आरआरबी में से 17 ने पहले ही अपने अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं, जबकि बाकी जल्द ही अपने नतीजे करेंगे.

Also Read: भारतीय रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की 25 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, देखें पूरी सूची

रेलवे स्तर 5 के परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते तक

रेलवे की समयसीमा के मुताबिक, स्तर 5 का परिणाम नवंबर के तीसरे हफ्ते तक आ जाएगा और दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक उनके दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सकीय जांच का काम पूरा हो जाएगा. जनवरी के तीसरे सप्ताह तक इन्हें नौकरी के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा. स्तर 4 की नौकरी के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के नतीजे जनवरी के दूसरे हफ्ते सप्ताह तक आ जाएंगे, जिसके बाद उनके दस्तावेजों के सत्यापन और चिकित्सा जांच का काम फरवरी के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा. फरवरी में ही चयनित लोगों को सूचीबद्ध किया जाएगा.

इन पदों पर होगी नियुक्ति

स्तर 3 की नौकरियों के लिए सूची बनाने का काम मार्च 2023 के पहले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा, जबकि स्तर 2 की नौकरियों के लिए पूरी प्रक्रिया मार्च 2023 के चौथे सप्ताह तक पूरी हो जाएगी. इनमें स्टेशन मास्टर, माल गार्ड, कमर्शियल अपरेंटिस , टिकट क्लर्क, कनिष्ठ लेखा सहायक, वरिष्ठ क्लर्क एवं टाइपिस्ट और टाइमकीपर जैसी नौकरियां शामिल हैं. आरआरबी एनटीपीसी भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, टाइपिंग कौशल परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच के चरण होते हैं. आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की अधिसूचना 28 फरवरी 2019 को जारी की गई थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola