JoSAA counselling 2023 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज, कब से कब तक करनी होगी रिपोर्टिंग, डिटेल जानें

Updated:
विज्ञापन

जाेसा काउंसलिंग के तहत राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज josaa.nic.in पर जारी किया जायेगा. JoSAA राउंड 2 आवंटन सूची की घोषणा का समय शाम 5 बजे है. कब तक करनी होगी रिपोर्टिंग डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.

विज्ञापन

JoSAA counselling 2023: ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) आज आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करने जा रही है. जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग 2023 के लिए आवेदन किया है, वे राउंड 2 या 2 सीट आवंटन परिणाम josaa.nic.in पर देख सकेंगे. JoSAA राउंड 2 आवंटन सूची की घोषणा का समय शाम 5 बजे है.

विज्ञापन

ऑनलाइन रिपोर्टिंग 6 से 10 जुलाई के बीच

JoSAA काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, जिसमें शुल्क का भुगतान करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना और उम्मीदवार द्वारा प्रश्न का उत्तर (यदि आवश्यक हो) शामिल है, 6 से 10 जुलाई के बीच किया जाना है. सीट की वापसी/सीट आवंटन प्रक्रिया (राउंड 2) से बाहर निकलना 7 से 11 जुलाई के बीच किया जाना है.

राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को

जोसा राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 12 जुलाई को आएगा. अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या यहां शेड्यूल देखें.

Also Read: South Western Railway Recruitment 2023: अपरेंटिस के 904 पदों पर भर्ती, चयन प्रक्रिया, योग्यता, फीस डिटेल जानें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola