Jharkhand Home Defense Corps में होमगार्ड के 1501 पदों पर भर्ती, योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया समेत जानें डिटेल

Jharkhand home defense corps home guard recruitment 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स होमगार्ड के पदों पर भर्तियां करेगी. योग्य उम्मीदवार आगे पूरी डिटेल चेक कर सकते हैं.
Jharkhand home defense corps home guard recruitment 2023: झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षा कोर (Jharkhand Home Defense Corps ) की आधिकारिक साइट jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 1501 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी.
होम गार्ड पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी और 9 मई, 2023 को समाप्त होगी. योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.
होम गार्ड (ग्रामीण): 1456 पद
होम गार्ड (शहरी): 45 पद
जो उम्मीदवार होम गार्ड (ग्रामीण) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें कक्षा 7 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और जो उम्मीदवार होम गार्ड (शहरी) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें संबंधित बोर्ड से कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए.
झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स के होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स के होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया में मेडिकल टेस्ट, हिंदी लेखन परीक्षा और तकनीकी ज्ञान शामिल है.
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए हैं. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है. अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षा कोर की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.
Also Read: DU Admission 2023: यूजी, पीजी प्रवेश के लिए दो अलग-अलग पोर्टल लॉन्च करेगा दिल्ली विश्वविद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




