ePaper

ICSI CS December 2022 Exam के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, icsi.edu पर करेंआवेदन, जरूरी डिटेल्स जानें

Updated at : 26 Aug 2022 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
ICSI CS December 2022 Exam के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, icsi.edu पर करेंआवेदन, जरूरी डिटेल्स जानें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से आज, 26 अगस्त, 2022 से आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है. जो उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरीशिप परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICSI CS December 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की ओर से आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो रही है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू है और 25 सितंबर, 2022 को बंद हो जाएगी. उम्मीदवार 26 अगस्त से 10 अक्टूबर, 2022 तक उच्च योग्यता के आधार पर छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ICSI CS December 2022: आवेदन शुल्क

आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2022 के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए है. यदि उम्मीदवार भारत या दुबई में स्थित किसी भी केंद्र से परीक्षा केंद्र बदलना चाहते हैं, तो उन्हें 250 रुपए के निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 100 अमेरिकी डॉलर यानी भारतीय रुपये के अनुसार 7970 रुपए भरने होंगे. एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स को 1200 रुपए प्रति मॉड्यूल की पेमेंट करनी होगी. लेट फीस के तौर पर उन्हें 250 रुपये का भुगतान करना पड़ सकता है.

ICSI CS December 2022 Exam:आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं…

  • सबसे पहले आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu पर जाएं.

  • होम पेज पर आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2022 परीक्षा लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें.

  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

ICSI CS December 2022: यहां देखें दिसंबर सेशन का शेड्यूल

दिसंबर सेशन के एग्जाम का शेड्यूल चेक करने के लिए यहां क्लिक करें.

ICSI CS Exam पास करने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

ICSI CS Exam को क्वालिफाई करने के लिए उम्मीदवारों को हर सब्जेक्ट में 40 फीसदी नंबर की जरूरत है. इसके अलावा, कुल मिलाकर 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. आज से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत हो रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, ICSI CS एग्जाम 21 से 30 दिसंबर के बीच आयोजित किये जाएंगे. ऐसे में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की शुरुआत होने के बाद उम्मीदवारों के पास एग्जाम की तैयारी के लिए तीन महीने से ज्यादा का समय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola