ICSE Class 10th results 2022: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे, cisce.org पर ऐसे चेक करें

ICSE Class 10th results 2022: आईसीएसई 10वीं 2022 के परिणाम आज आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर उपलब्ध होगा. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए सेमेस्टर 1, 2 और प्रोजेक्ट / इंटरनल असेस्मेंट के अंक जोड़े गए हैं.
ICSE Class 10th results 2022: आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज, 17 जुलाई, 2022 को शाम 5:00 बजे जारी करेगा. एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, ICSE 2022 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर उपलब्ध होगा. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, फाइनल रिजल्ट तैयार करने के लिए सेमेस्टर 1, 2 और प्रोजेक्ट / इंटरनल असेस्मेंट के अंक जोड़े गए हैं. स्कूल प्रिंसिपल की लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके बोर्ड के ‘करियर पोर्टल’ पर लॉग इन करके परिणाम देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त, छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से भी अंक प्राप्त कर सकते हैं.
17 जुलाई से 23 जुलाई तक रीचेकिंग मॉड्यूल सक्रिय रहेगा. उम्मीदवार जो इस सेवा का उपयोग करना चाहते हैं, उन्हें प्रति विषय प्रति पेपर ₹1000 का भुगतान करना होगा.
अपने मोबाइल पर ICSE परिणाम 2022 प्राप्त करने के लिए ICSE<Space><Unique Id> से 09248082883 पर SMS करें.
छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी आईसीएसई अंक प्राप्त कर सकते हैं.
इस साल CISCE ने दो सेमेस्टर में ICSE कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की.
नवंबर / दिसंबर 2021 में आयोजित सेमेस्टर 1 की परीक्षा और अप्रैल / मई 2022 से आयोजित सेमेस्टर 2 की परीक्षा.
CISCE ICSE परिणाम: चेक करने के लिए वेबसाइटें ये हैं…
cisce.org
results.cisce.org.
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org या cisce.orgपर जाएं.
-
अब होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन विंडो ओपन करें.
-
यहां अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य जरूरी डिटेल दर्ज करें.
-
अब आप स्क्रीन पर 10वीं क्लास के दूसरे सेमेस्टर का रिजल्ट देख सकेंगे.
-
रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




