14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

GATE Result 2022: इस दिन जारी होंगे गेट के नतीजे, जानें कैसे चेक कर सकेंगे स्‍कोरकार्ड

GATE Result 2022: गेट 2022 के नतीजे 17 मार्च को जारी किए जाएंगे. उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा संस्थान की ओर से स्‍कोरकार्ड भी उपलब्‍ध कराए जाएंगे.

GATE Result 2022: गेट 2022 के नतीजों का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर अगले सप्‍ताह GATE 2022 के रिजल्‍ट जारी करेगा. पहले निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, नतीजे 17 मार्च को जारी किए जाएंगे. उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा संस्थान की ओर से स्‍कोरकार्ड भी उपलब्‍ध कराए जाएंगे. जिसे उम्‍मीदवार 21 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे.

GATE Result 2022: ऐसे चेक करें परिणाम

गेट 2022 रिजल्‍ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट GATE 2022 -gate.iitkgp.ac.in पर जाएं

होमपेज पर, “गेट 2022 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें

अपनी साख दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें

आपका GATE 2022 परिणाम स्‍क्रीन पर आ जाएगा

इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट लें

ऐसे करें गेट 2022 उत्तर कुंजी को चुनौती (How To apply Objection)

सबसे पहले, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac.in पर जाना होगा. अगले चरण में, उन्हें “गेट 2022 आंसर-की ऑब्जेक्शन” लिंक पर क्लिक करें. लिंक पर क्लिक करने के बाद विंडो में एक नया पेज खुलेगा. उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. लॉग इन के बाद सही उत्तर आईडी और विकल्प आईडी के साथ प्रश्न आईडी दिखाई देगी. उम्मीदवारों को उस प्रश्न और विकल्प आईडी का चयन करना आवश्यक है जिसे चुनौती देना है. अब उन्हें अपने चैलेंज के समर्थन में डिस्क्रिप्शन बॉक्स में डिस्क्रिप्शन लिखना होगा. अंत में, चुनौती जमा करने के समय भुगतान करना होगा.

गेट 2022 क्या है: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट। गेट की परीक्षा इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए होती है। ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित है, जो भारत में राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएट विषयों की समझ की जांच करने के लिए आयोजित की जाती है. गेट का एग्जाम उच्च शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD), भारत सरकार और राष्ट्रीय समन्वय बोर्ड (NCB) द्वारा आयोजित किया जाता है.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel