GATE 2022 Answer Key: आज जारी होगी गेट आंसर की, जानें कैसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Updated at : 21 Feb 2022 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
GATE 2022 Answer Key: आज जारी होगी गेट आंसर की, जानें कैसे दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

GATE 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) की ओर से जारी नोटिस के तहत, उम्मीदवार आंसर की पर 22 फरवरी से 25 फरवरी तक आपत्ति उठा सकते हैं.

विज्ञापन

GATE 2022 Answer Key: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर (IIT Kharagpur) की ओर से आयोजित की गई गेट परीक्षा (GATE 2022) की आंसर-की आज जारी हाे की जा सकती है. आंसर की अपलोड होने के बाद गेट 2022 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार GATE 2022 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर अपना आंसर की चेक कर सकेंगे. आंसर की जारी होने के बाद गेट रिजल्ट जारी की जाएगी.

इस समय आयोजित की गई थी परीक्षा

इस साल गेट 2022 परीक्षा का शेड्यूल 4 दिनों का था. घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 5, 6, 12 और 13 फरवरी को यह परीक्षा आयोजित की गई थी. उम्मीदवार एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉग-इन करके गेट आंसर-की देख सकते हैं. आंसर की देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना इनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करना होगा.

22 फरवरी से 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी, खड़गपुर की ओर से जारी नोटिस केअनुसार उम्मीदवार गेट आंसर-की (GATE 2022 Answer Key) पर मंगलवार, 22 फरवरी से शुक्रवार, 25 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

GATE 2022 Answer Key ऐसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं.

स्टेप 2-अब GATE 2022 एनरोलमेंट ID और पासवर्ड डालें.

स्टेप 3- यहां दिए गए ‘View Answer Key’ पर क्लिक करें.

स्टेप 4- GATE आंसर शीट 2022 आपके सामने होगी.

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

आपत्ति दर्ज कराने का क्या है तरीका

  • उम्मीदवार गेट आंसर की चेक करें और अगर किसी क्वेश्चन के आंसर पर आपको आपत्ति हो तो इसे उठाएं.

  • उम्मीदवार को प्रत्येक सवाल के लिए 500 रुपए का भुगतान करना होगा.

  • आंसर-की डाउनलोड करने के बाद रिस्पोंस शीट की मदद से अपने स्कोर का मिलान कर लें.

  • यदि सवाल या जवाब से संबंधित कोई आपत्ति दर्ज करनी है तो उम्मीदवार उसी पोर्टल पर आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं.

तीन साल के लिए वैलिट होता है GATE स्कोर

GATE परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित की गई थी. गेट में प्राप्त स्कोर रिजल्ट घोषित होने के बाद तीन साल तक के लिए वैलिड होते हैं. बता दें कि इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE) एक परीक्षा है जो मुख्य रूप से कुछ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रम और भर्ती में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग और साइंस में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola