ePaper

CTET Admit Card 2021 Released: सीबीएसई ने सीटेट के प्री-एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 14 Dec 2021 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
cbse ctet july exam

CTET Admit Card 2021 Released: सीबीएसई के मुताबिक फिलहाल फेस 1 की परीक्षा आगामी 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए फिलहाल उम्मीदवारों के प्री-एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं.

विज्ञापन

CTET Admit Card 2021 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 का एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2021) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो इस परीक्षा (CTET 2021 Exam) के लिए आवेदन किए हैं, वे CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड (CTET Admit Card 2021) डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या है प्री-एडमिट कार्ड?

सीबीएसई के मुताबिक फिलहाल उन परीक्षार्थियों के प्री-एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं, जिनकी परीक्षा 16 से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी.परीक्षा से 2 दिन पहले फाइनल एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय समेत वस्तृत जानकारी दी जाएगी.

इसके अलावा जिन लोगों की परीक्षा दूसरे फेस यानी 1 जनवरी से 13 जनवरी 2022 तक होगी, उनका प्री-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होगा. ऐसे उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना होगा और जल्द ही सीबीएसई दूसरे फेस के एडमिट कार्ड जारी कर देगा.

CTET Admit Card 2021: डाउनलोड करने के स्‍टेप्‍स

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.

स्‍टेप 2: होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के डायरेक्‍ट लिंक पर क्लिक करें.

स्‍टेप 3: अब नये पेज पर अपना एप्लिकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्‍योरिटी पिन दर्ज कर सब्मिट करें.

स्‍टेप 4: एडमिट कार्ड स्‍क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

स्‍टेप 5: अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी जरूर निकाल लें.

कैसा होगा एग्जाम पैटर्न

CTET का पूरा नाम सेंटर एलिजिब्लिटी टेस्ट होता है. जो कैंडिडेट्स 1 से 5 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें CTET Paper- 1 में शामिल होना होता है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स 1 से 8 तक की कक्षाओं के शिक्षक बनना चाहते हैं उनके लिए Paper- 2 देना अनिवार्य होता है.

CTET Admit Card 2021: तिथि, परीक्षा कार्यक्रम

CTET December cycle exam dates-December 16, 2021 to January 13, 2022

  • Admit Card releasing date-December 9, 2021

  • CTET exam Shift 1-9:30 am to 12 noon

  • Shift 2-2:30 pm to 5 pm

  • Shift 1 Reporting Time-7:30 am

  • Shift 2 Reporting time-12:30 pm

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola