Central Bank of India Recruitment 2023: 147 मैनेजरियल पोस्ट के लिए आवेदन शुरू, चयन प्रक्रिया, फीस समेत डिटेल

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मैनेजरियल पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती करेगा. योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Central Bank of India Recruitment 2023: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक साइट Centralbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वैकेंसी डिटेल्स-योग्यता, पात्रता, फीस, चयन प्रक्रिया समेत डिटेल आगे पढ़ें…
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 फरवरी से शुरू हुई है और 15 मार्च, 2023 को समाप्त होगी. परीक्षा मार्च से अप्रैल 2023 में आयोजित की जाएगी. यह भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में 147 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जायेगी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजरियल पोस्ट के लिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य महत्वूपर्ण डिटेल आगे पढ़ें.
सीएम – आईटी (तकनीकी): 13 पद
एसएम – आईटी (तकनीकी): 36 पद
मैन – आईटी (तकनीकी): 75 पद
एएम – आईटी (तकनीकी): 12 पद
सीएम (फंक्शनल): 5 पद
एसएम (फंक्शनल): 6 पद
जो उम्मीदवार उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों के लिए ऑन-लाइन लिखित परीक्षा और/या कोडिंग परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या बैंक द्वारा तय किया गया कोई अन्य यन का तरीका शामिल हो सकता है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. नोटिफिकेशन में स्पष्ट कहा गया है कि पात्रता मानदंडों को पूरा करने मात्र से कोई उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का हकदार नहीं हो जाता है.
Also Read: अब IGNOU से करें एनवायरनमेंट मैनेजमेंट एंड लॉ में पीजी डिप्लोमा कोर्स, आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक, डिटेल
जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए+ 18% GST है. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों / महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Senior journalist, senior Content Writer, more than 10 years of experience in print and digital media working on Life & Style, Education, Religion and Health beat.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




