CBSE CTET Result 2021: जल्द जारी हो सकता है शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2022 7:59 PM
CBSE CTET Result 2021: CTET 2021 को पूरे भारत में 16 दिसंबर से 21 जनवरी के मध्य कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित किया गया था. परीक्षा का परिणाम आज 15 फरवरी को जारी कर सकता है.
CBSE CTET Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का परिणाम 15 फरवरी को जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीबीएसई सीटीईटी (CBSE CTET) की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) ctet.nic पर अपना परिणाम देख सकेंगे. CTET 2021 को पूरे भारत में 16 दिसंबर से 21 जनवरी के मध्य कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित किया गया था. CTET 2021 की उत्तर कुंजी (Answer Keys) 1 फरवरी 2022 को जारी कर दी गईं थीं.
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in. पर जाएं
स्टेप 2- ” CTET December 2021″ लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें
स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा
स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें
सीबीएसई द्वारा सीटीईटी की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CTET 2021 को पूरे भारत में 16 दिसंबर से 21 जनवरी के मध्य कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन) मोड में आयोजित किया गया था. 16 दिसंबर, 2021 की सीटीईटी दूसरी पाली और 17 दिसंबर की परीक्षा की दोनों पाली 17 जनवरी और 21 जनवरी, 2022 को बोर्ड द्वारा स्थगित कर आयोजित की गई. इनका परिणाम 15 फरवरी 2022 को घोषित होगा. इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










