मजबूत नींव पर ही भव्य इमारत का निर्माण संभव, बोले गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 19 Sep 2022 8:41 PM
प्रह्लाद राय अग्रवाल ने कहा कि वार्षिक साधारण सभा में इतने सारे लोगों का आना अच्छा संकेत है. सम्मेलन दक्षिण भारत के सभी प्रांतों तक फैल चुका है. फिर भी हमें रुकना नहीं है.
मजबूत नींव पर ही भव्य इमारत का निर्माण हो सकता है. मारवाड़ी समाज हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है. यह यात्रा निरंतर जारी रहनी चाहिए. हमें सुंदर भविष्य का निर्माण करना है. ये बातें अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने सम्मेलन की वार्षिक साधारण सभा में कहीं.
सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने कहा कि सम्मेलन का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें. सभी प्रांत इससे जुड़ें. सम्मेलन की रोजगार सहायता उपसमिति के तहत हजारों बच्चों को नौकिरियां दिलवायी जा रही है. सम्मेलन की राजनीतिक उप समिति के तहत समाज की गरिमा बढ़ी है. श्री शर्मा ने कहा कि सम्मेलन का मूल सिद्धांत समाज सुधार है. हमें इससे भटकना नहीं है.
Also Read: OMG! कभी देखी है इतनी बड़ी जलेबी? इस गांव में होती है प्रतियोगिता, विदेशों तक पहुंची खुशबू
सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रह्लाद राय अग्रवाल ने कहा कि वार्षिक साधारण सभा में इतने सारे लोगों का आना अच्छा संकेत है. सम्मेलन दक्षिण भारत के सभी प्रांतों तक फैल चुका है. फिर भी हमें रुकना नहीं है. सम्मेलन को और विस्तार देना है, ताकि कभी भी, कहीं भी समाज के बंधुओं पर मुसीबत आये, किसी पर आंच आये, तो हम सरकार एवं प्रशासन तक अविलंब अपनी बात रख सकें.
सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री संजय हरलालका ने सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों का अभिववादन करने के बाद वार्षिक वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान सम्मेलन के क्रिया-कलापों का विवरण प्रस्तुत किया.
सम्मेलन की वित्तीय सलाहकार समिति के चेयरमैन आत्माराम सोंथलिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद बिदावतका एवं पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैलाशपति तोदी ने वर्ष 2021-2022 का आय-व्यय एवं बैलेंस शीट सभा पटल पर रखा, जिसे कुछ संशोधन के साथ अंगीकृत किया गया. सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
मौके पर सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राम अवतार पोद्दार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भानीराम सुरेका, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रतन शाह, शिवकुमार लोहिया, प्रह्लाद राय गोयनका, नवरतन मल सुराना, ओम प्रकाश अग्रवाल, नंद किशोर अग्रवाल, अशोक पुरोहित, राजेंद्र राजा, नारायण प्रसाद डालमिया, राधा किशन सफऱ, पियूश केयाल, राजेश जैन, रतन लाल अग्रवाल, दिनेश जैन, संतोष हरलालका, सांवरमल शर्मा, शंभू कुमार मोदी, पवन कुमार जालान, डॉ सांवर धनानिया, शिव रतन अग्रवाला, मनमोहन गाड़ोदिया, संजय शर्मा, राजेंद्र प्रसाद मोदी, नंदलाल सिंघानिया, पवन कुमार बंसल, किशन किल्ला, केएन गुप्ता, संजीव कुमार केड़िया, विष्णु अग्रवाल, सिद्धांत जोशी, निखिल शाह, नवीन गोपालिका, सुदेश पोद्दार, ब्रिज मोहन धूत, अशोक कुमार गुप्ता, नवीन अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, प्रकाश किल्ला, इंद्र चंद्र बंसल व अन्य कई समाज बंधु उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










