ePaper

शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के बाद भगवानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर बमबाजी, तृणमूल ने कही ये बात

Updated at : 27 Jan 2021 4:34 PM (IST)
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के बाद भगवानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर बमबाजी, तृणमूल ने कही ये बात

पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर बमबाजी हुई. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बम फेंके हैं, जबकि तृणमूल ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

विज्ञापन

भगवानपुर (रंजन माइती) : पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी की जनसभा के बाद भाजपा के मंडल अध्यक्ष के घर बमबाजी हुई. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बम फेंके हैं, जबकि तृणमूल ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

मंगलवार को दोपहर में पूर्वी मेदिनीपुर जिला के एगरा अनुमंडल स्थित भगवानपुर प्रखंड में शुभेंदु अधिकारी ने एक जनसभा को संबोधित किया था. उनकी सभा में भारती घोष, सव्यसाची दत्त, शमिक भट्टाचार्य समेत अन्य नेता शामिल थे. उनकी जनसभा के कुछ ही घंटों बाद भगवानपुर में राजनीतिक तापमान चरम पर पहुंच गया.

भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर-1 पश्चिम मंडल के मंडल अध्यक्ष के मकान पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. बमबाज से हमला भी किया. भाजपा ने कहा है कि तृणमूल के गुंडों और जिहादियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर हमला किया. इसके बाद मंगलवार देर रात से ही भगवानपुर का माहौल तनावपूर्ण है.

Also Read: शुभेंदु के बाद अब तृणमूल नेता शताब्दी रॉय एवं कुणाल घोष की आज हल्दिया में सभा

भगवानपुर क्षेत्र के लोग आतंकित हैं और डर के साये में जी रहे हैं. भाजपा का आरोप है कि शुभेंदु अधिकारी की रैली में जिस तरह से हजारों लोग शामिल हुए, उससे तृणमूल कांग्रेस को अपना वोट बैंक खिसकता दिख रहा है. इसलिए सत्तारूढ़ दल ऐसी हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा है कि शुभेंदु अधिकारी की रैली में भीड़ नहीं हुई थी, इससे बौखलाकर पार्टी में आपसी खींचतान शुरू हो गयी है. नये और पुराने भाजपा नेताओं के बीच विवाद है. ऐसी घटनाएं इसी वजह से हो रही हैं.

Also Read: बंगाल में तृणमूल नेता की पीट-पीटकर हत्या, भाजपा पर लगा आरोप

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola