ePaper

अनीस खान को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में निकाली रैली

Updated at : 06 Mar 2022 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
अनीस खान को न्याय दिलाने की मांग पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता में निकाली रैली

अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि छात्र नेता अनीस खान की हत्या में राज्य सरकार और बंगाल की पुलिस लिप्त है.

विज्ञापन

कोलकाता: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और पश्चिम बंगाल (West Bengal) प्रदेश कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने रविवार को कोलकाता में एक रैली निकाली. रैली निकालकर कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी ने पूर्व छात्र नेता अनीस खान (Anis Khan Death Case) को न्याय देने की बंगाल सरकार से मांग की. अनीस खान की 18 फरवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी.

अनीस खान की हत्या में पुलिस और सरकार शामिल- अधीर

अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को विरोध प्रदर्शन के लिए निकाली गयी रैली के दौरान कहा कि अनीस खान की साजिशन हत्या की गयी थी. अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि छात्र नेता अनीस खान की हत्या में राज्य सरकार और बंगाल की पुलिस लिप्त है. अनीस खान और उसके परिवार को न्याय मिलनी चाहिए.

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी अनीस खान की मौत

अधीर रंजन ने कहा कि जब तक अनीस खान की हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ जाती, हम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे. हम सरकार पर तब तक दबाव बनाते रहेंगे जब तक मृतक और उसके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता. हावड़ा जिला के आमता थाना क्षेत्र में अनीस की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हुई थी. बताया जाता है कि छत से गिरने से उसकी मौत हुई थी.

Also Read: अनीस खान हत्याकांड: दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, बोलीं सीएम ममता बनर्जी- नहीं होगी CBI जांच
छात्रों ने निकाली थी बड़ी रैली

अनीस को न्याय दिलाने के लिए छात्रों ने पार्क सर्कस से राइटर्स बिल्डिंग तक एक बड़ी रैली निकाली थी, जिसे राइटर्स बिल्डिंग पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया. पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई थी. अलग-अलग विश्वविद्यालयों के स्टूडेंट्स ने यह रैली निकाली थी. सभी ने सीबीआई जांच की मांग की थी.


ममता ने कर दिया था सीबीआई जांच से इंकार

अनीस खान के माता-पिता ने भी घटना की सीबीआई जांच की मांग की थी. लेकिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सीबीआई जांच से साफ इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर आप सीबीआई जांच की मांग करते हैं, तो यह बंगाल की पुलिस का अपमान है. यह ठीक नहीं है.

Also Read: अनीस हत्याकांड के विरोध में छात्रों का राइटर्स मार्च, पुलिस से हुई झड़प, रणक्षेत्र बना पार्क सर्कस
पुलिस जांच से संतुष्ट हो गये अनीस के माता-पिता

बता दें कि अनीस खान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच के लिए बंगाल के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया था. छात्रों की रैली के बाद राज्य सरकार के एक मंत्री ने अनीस खान के परिवार से मुलाकात की और उसके बाद दिवंगत छात्र नेता के माता-पिता ने पुलिस की जांच पर संतोष जताया था.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola