WhatsApp Banking: अब ब्रांच जाना भूल जाइए, व्हाट्सएप बैंकिंग से करें सभी काम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp Banking

WhatsApp Banking

WhatsApp Banking: बैंकिंग से जुड़ा कोई न कोई काम हम सभी के जीवन का हिस्सा है.पहले हर छोटे-बड़े बैंकिंग काम के लिए शाखा जाने की आवश्यकता होती थी. लेकिन डिजिटल बैंकिंग ने इस प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है.

विज्ञापन

WhatsApp Banking: बैंकिंग से जुड़ा कोई न कोई काम हम सभी के जीवन का हिस्सा है.पहले हर छोटे-बड़े बैंकिंग काम के लिए शाखा जाने की आवश्यकता होती थी. लेकिन डिजिटल बैंकिंग ने इस प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है. अब तो व्हाट्सएप बैंकिंग का भी प्रचलन बढ़ रहा है. जिससे बैंकिंग सेवाएं और भी सुलभ हो गई हैं.अगर आप एसबीआई, आईसीआईसीआई या किसी अन्य बड़े बैंक के ग्राहक हैं,तो व्हाट्सएप बैंकिंग की पूरी जानकारी जानने के लिए यह खबर आपके लिए हैं. आप भविष्य में बैंक ब्रांच जाने से बच सकते हैं

एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक)

भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू की है. इसके जरिए ग्राहक बैलेंस इंक्वायरी और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. इस सेवा का उपयोग शुरू करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9022690226 पर ‘Hi’ लिखकर भेजें.अगर आपका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो आपको WAREG लिखकर स्पेस देकर खाता संख्या जोड़नी होगी और इसे +917208933148 पर एसएमएस करना होगा. रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही आप सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक की व्हाट्सएप चैट बैंकिंग सेवा से 90 से अधिक सुविधाएं मिलती हैं जो 24×7 उपलब्ध हैं.इस सेवा का उपयोग करने के लिए 7070022222 नंबर को अपने फोन में सेव करें और ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें. इसके तुरंत बाद आपकी सेवा एक्टिवेट हो जाएगी.

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक 24/7 व्हाट्सएप बैंकिंग की सुविधा प्रदान करता है. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए 8640086400 नंबर को सेव करें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें. इसके जरिए आप आसानी से बैंकिंग कार्य कर सकते हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक भी व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा का उपयोग कर सकते हैं. यह सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है. सेवा शुरू करने के लिए 8433888777 नंबर को सेव करें और ‘Hi’ लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजें.इसके बाद बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है.

एक्सिस बैंक

एक्सिस बैंक भी अपने ग्राहकों को व्हाट्सएप बैंकिंग की सुविधा दे रहा है.इसमें बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट, चेक बुक रिक्वेस्ट, वीडियो केवाईसी, डेबिट कार्ड ब्लॉक, फिक्स्ड डिपॉजिट जैसी सेवाएं शामिल हैं. इस सेवा को चालू करने के लिए 7036165000 नंबर को सेव करें और ‘Hi’ लिखकर मैसेज भेजें.

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola