शेयर बाजार में IPO की बंपर बहार, इस हफ्ते आ रहे 20 नए इश्यू, देखें पूरी लिस्ट
सिक्कों के ढेर पर रखे 'IPO' लिखे वुडन ब्लॉक्स (Photo: Freepik)
Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते खुल रहे हैं 20 नए आईपीओ. ₹14,195 की शुरुआती रकम से करें निवेश. जानें SRIT इंडिया समेत सभी कंपनियों की पूरी लिस्ट.
Upcoming IPOs This Week: शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए यह हफ्ता काफी व्यस्त रहने वाला है. प्राथमिक बाजार में 28 सितंबर से पांच अक्तूबर के बीच 20 आईपीओ खुलेंगे. इन इश्यू के जरिये कंपनियां कुल करीब 1,292 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.
कितने आईपीओ आ रहे हैं और कौन-से?
इन 20 आईपीओ में चार मेनबोर्ड के हैं और 16 एसएमई के. रकम के हिसाब से देखें तो:
- मेनबोर्ड इश्यू: करीब 595 करोड़ रुपये
- एसएमई इश्यू: करीब 697 करोड़ रुपये
यानी सिर्फ चार मेनबोर्ड आईपीओ की तुलना में 16 एसएमई आईपीओ से ज्यादा रकम जुटाने का लक्ष्य है.
इस हफ्ते का सबसे बड़ा इश्यू कौन-सा है?
एसआरआईटी इंडिया इस सप्ताह का सबसे बड़ा मेनबोर्ड इश्यू है. कंपनी इससे 218 करोड़ रुपये जुटाएगी. इसका आईपीओ 28 से 30 सितंबर तक खुला रहेगा. शाह इन्वेस्टर होम का इश्यू भी इसी अवधि में खुलेगा.
चारों मेनबोर्ड आईपीओ में क्या खास है?
| कंपनी | खुलने की तारीख | इश्यू आकार | प्राइस बैंड (रुपये) | न्यूनतम खुदरा निवेश* |
| एसआरआईटी इंडिया | 28 सितंबर | 218 करोड़ | 123-130 | 14,950 |
| शाह इन्वेस्टर होम | 28 सितंबर | 90.17 करोड़ | 159-167 | 14,195 |
| नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी | 30 सितंबर | 108.35 करोड़ | 70-75 | 15,000 |
| विशाल निर्मिति | 30 सितंबर | 178 करोड़ | 208-220 | 14,960 |
*ऊपरी मूल्य सीमा पर
आम निवेशक के लिए इसका मतलब क्या है?
टेबल से एक बात साफ है कि चारों मेनबोर्ड आईपीओ में खुदरा निवेशक को ऊपरी प्राइस बैंड पर करीब 14,000 से 15,000 रुपये लगाने होंगे. सबसे कम रकम शाह इन्वेस्टर होम में (14,195 रुपये) और सबसे ज्यादा नित्यास जेम्स एंड ज्वेलरी में (15,000 रुपये) लगेगी. यानी एक ही बजट में आप इनमें से किसी भी इश्यू के लिए आवेदन के बारे में सोच सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले कर लें शॉपिंग, 1 अक्टूबर से बढ़ेंगे AC-TV के दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए