ePaper

Fact Check: 12 घंटे में रिटर्न जर्नी पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, जानें वायरल मैसेज का सच

Updated at : 22 Aug 2022 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
Fact Check: 12 घंटे में रिटर्न जर्नी पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, जानें वायरल मैसेज का सच

सोशल मीडिया में टोल टैक्स को लेकर मैसेज वारयल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी सच्चाई का पता लगाया. टीम ने पाया कि सोशल मीडिया पोस्ट में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है. मैसेज में जो भी तथ्य लिखे गये हैं, सभी भ्रामक और झूठे हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टोल प्लाजा (toll plaza) को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि अगर 12 घंटे रिर्टन जर्नी कोई करता है, तो कोई टोल टैक्स (Toll Tax ) नहीं देना पड़ेगा.

वायरल मैसेज में टोल टैक्स को लेकर क्या है दावा

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा. वायरल मैसेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम भी दिया गया है और लिखा गया है, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आदेशानुसार अगर आप अपनी यात्रा के दौरान 12 घंटे में वापस आ सकते हैं तो आपको रिटर्न जर्नी का कोई टोल टैक्स नहीं देना होगा.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में टोल प्लाजा पर बार-बार क्यों हंगामा कर रहे हैं ग्रामीण, आखिर क्या है उनकी मांग

क्या है वायरल मैसेज का सच

सोशल मीडिया में टोल टैक्स को लेकर मैसेज वारयल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी सच्चाई का पता लगाया. टीम ने पाया कि सोशल मीडिया पोस्ट में जो दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से गलत है. मैसेज में जो भी तथ्य लिखे गये हैं, सभी भ्रामक और झूठे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायरल पोस्ट को शेयर किया और लिखा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने इसतरह का कोई भी आदेश नहीं दिया है.

वायरल मैसेज शेयर करने से बचें

सोशल मीडिया में आये दिन कई खबरें और पोस्ट आपके सामने आती हैं. जिसमें कई तरह के दावे किये जाते हैं. लेकिन मैसेज को किसी अन्य के पास भेजने से पहले उसकी पड़ताल अपने स्तर पर कर लेनी चाहिए. गलत मैसेज को हमेशा वायरल होने से इसी तरह रोका जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola