Stock Market : ग्लोबल मार्केट में तेजी से शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 16 Jan 2023 11:08 AM

विज्ञापन

सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, मारुति और टाटा मोटर्स में गिरावट दर्ज की गई.

विज्ञापन

मुंबई : वैश्विक बाजारों में मजबूती और आईटी शेयरों में लिवाली की वजह से सोमवार के शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 325.59 अंक चढ़कर 60,586.77 पर खुला. इसके साथ ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.05 अंक बढ़कर 18,049.65 पर था. बताते चलें कि आईटी कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को कारोबार खत्म होने के बाद दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए थे.

एसबीआई समेत कई शेयरों में बढ़त दर्ज

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, मारुति और टाटा मोटर्स में गिरावट देखने को मिली. अन्य एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और हांगकांग में बढ़त थी, जबकि टोक्यो में गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत गिरकर 84.82 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था सेंसेक्स

बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 303.15 अंक या 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 60,261.18 पर बंद हुआ था. इसके साथ ही, निफ्टी 98.40 अंक या 0.55 फीसदी चढ़कर 17,956.60 पर बंद हुआ. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Also Read: Stock Market News: विदेशी पूंजी की निकासी देख सहमा शेयर बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी कमजोर
डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी

डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 81.29 रुपये पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से निवेशकों की भावना प्रभावित हुई, जिसने रुपये की बढ़त को रोका. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार रुपया डॉलर के मुकाबले 81.29 पर खुला, जो अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे की वृद्धि दर्शता है. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 पर बंद हुआ था.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola