शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में छा गई हरियाली, सेंसेक्स ने मारी ऊंची छलांग

Stock Market
Stock Market Open: एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में बढ़त बना हुआ है. चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख बना हुआ है. सोमवार को अमेरिका का डाऊ जोंस बढ़त के साथ बंद हुआ था.
Stock Market Open: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख की वजह से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में हरियाली छाई हुई दिखाई दे रही है. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.05 अंक चढ़कर 77,578.13 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) ने 65.8 अंक की बढ़त के साथ 23,603.65 अंक पर अपने कामकाज की शुरुआत की. सोमवार को सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 77,341.08 अंक पर बंद हुआ था. निफ्टी भी 36.75 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 23,537.85 अंक के स्तर पर पहुंच गया था.
Stock Market में टॉप गेनर शेयर
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में एनएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के जिन शेयरों में तेजी देखी जा रही है, उनमें एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी, हैवेल्स इंडिया, डॉ लाल पैथ लैब्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, अल्केम लैब्स, जेके सीमेंट, आईजीएल, एक्सिस बैंक, अशोक लेलैंड, टीवीएस मोटर, एचडीएफसी बैंक, और हिंडाल्को शामिल हैं. इसके अलावा, जिन कंपनियों के शेयरों में नरमी का रुख देखा जा रहा है, उनमें यूनाइटेड ब्रेवरीज, गोदरेज प्रॉपर्टी, सिटी यूनियन बैंक, बंधन बैंक, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, डीएलएफ, अंबुजा सीमेंट्स, पावर फाइनांस, अरबिंदो फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्टनोलॉजी, जिंदल स्टील, सन टीवी नेटवर्क और ओरैकल फिनसर्व शामिल हैं.
और पढ़ें: Budget: श्रमिक संगठनों ने सरकार से की OPS लागू करने की मांग, टैक्स में भी मिले छूट
एशियाई Stock Market का क्या है हाल
दुनिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में बढ़त बना हुआ है. चीन के शंघाई कंपोजिट में नरमी का रुख बना हुआ है. सोमवार को अमेरिका का डाऊ जोंस बढ़त के साथ बंद हुआ था. वैश्विक बाजारों में कमजोर होकर सोना 2,327.37 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना 71,685 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल मजबूती के साथ 81.73 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है, तो ब्रेंट क्रूड भी मजबूती के साथ 86.09 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
और पढ़ें: जल्दी से बनवा लीजिए सोने चांदी के जेवर, घट गया है दाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumarvishwat Sen
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










