Option Trade देता है बंपर मुनाफा, बैंक निफ्टी के इस पैटर्न पर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ता है पैसा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jun 2023 6:45 PM
Option Trade, Bank Nifty: बैंक निफ्टी या निफ्टी 50 के चार्ट में बनने वाला हर शूटिंग स्टार कैंडल मुनाफा नहीं देता.यह बंपर रिटर्न तक देता है तो यह एक खास पैटर्न में बनता है. उस समय ऑप्शन का प्रिमियम भी काफी बढ़ जाता हैं, जिससे ट्रेडर को काफी तगड़ा मुनाफा होता है.
Option Trade: बैंक निफ्टी ऑप्शन ट्रेड के जरिये कई निवेशक भारी कमाई करते हैं. अगर किसी खास अप या डाउन मूवमेंट में निवेशक पैसा लगाते हैं तो बैंक निफ्टी से बंपर कमाई हो सकती है. दरअसल, बैंक निफ्टी में ऐसे कई पैटर्न बनते हैं जिस पर ट्रेड लेने से ट्रेडर मुनाफा कमा सकते हैं. कैंडल स्टिक में एक खास पैटर्न के बनते ही ऑप्शन का प्रीमियम रॉकेट की रफ्तार से भागने लगता है, जिससे ट्रेडर के पैसों में भारी इजाफा होता है. इसी कड़ी में आप हम बात कर रहे हैं शूटिंग स्टार (Shooting Star) कैंडल स्टिक पैटर्न की.
निगेटिव कैंडल है शूटिंग स्टार
जिस तरह बैंक निफ्टी का हैमर पैटर्न अपवर्ड मूवमेंट के लिए काफी स्ट्रांग माना जाता है, उसी तरह शूटिंग स्टार पैटर्न डाउनट्रेंड के लिए काफी अहम कैंडल हैं. सही जगह पर बनने वाले शूटिंग स्टार कैंडल पर लिया गया ट्रेड तगड़ी कमाई का जरिया बन सकता है. इस दौरान बैंक निफ्टी जितना गिरेगा ट्रेडर के प्रीमियम में उतनी ही बढ़ोत्तरी होगी. ट्रेडर का मुनाफा भी बढ़ेगा. बता दें, शूटिंग स्टार कैंडल एक नेगेटिव कैंडल पैटर्न है,जिसे पुट (PUT) खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
कब मुनाफा देता है शूटिंग स्टार कैंडल
बैंक निफ्टी या निफ्टी 50 के चार्ट में बनने वाला हर शूटिंग स्टार कैंडल मुनाफा नहीं देता.यह बंपर रिटर्न तक देता है तो यह एक खास पैटर्न में बनता है. उस समय ऑप्शन का प्रिमियम भी काफी बढ़ जाता हैं, जिससे ट्रेडर को काफी तगड़ा मुनाफा होता है. एक्सपर्ट शिव पूजन सिंह के मुताबिक यह सबसे ज्यादा मुनाफा तब देता है जब मार्केट डाउन ट्रेंड में हो और 300 से 400 पॉइंट ऊपर उठने के बाद टॉप में एक शूटिंग स्टार कैंडल बने. ऑप्शन ट्रेड में ऐसा पैटर्न प्रिमियम में कई गुणा इजाफा कर देता है, जिससे ट्रेडर तगड़ी कमाई करते हैं.
क्या होता है ऑप्शन ट्रेड
बता दें, ऑप्शन ट्रेड एक ऐसा कॉन्ट्रैक्ट (Contract) है जिसके तहत सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री होती है. ऑप्शन ट्रेड एक निश्चित समय के लिए होता हैं, जो एक सप्ताह से लेकर महीनों तक हो सकता है. एक्सपायरी से पहले इसे बेच देना होता है. नहीं तो सारा प्रिमियम खुद ही गलकर जीरो हो जाएगा. यह तत्काल कमाई का एक बेहतर जरिया हो सकता है. कई लोग तो ऐसे हैं जो एक ही ट्रेड में करोड़ो कमा लेते हैं. हालांकि इसमें नुकसान होने की भी संभावना होती है.
नोट- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. बैंक निफ्टी बहुत ज्यादा वोलेटाइल होता है, इसमें निवेश सोच समझकर और किसी जानकार की सलाह के बाद ही करें. मनमुताबिक ट्रेक से होने वाले आपके किसी भी लाभ हानि के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम जिम्मेदार नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










