ePaper

Razorpay International Payments: सात समंदर पार भी अब आप कर सकेंगे पेमेंट, आरबीआई ने पेश किया नया सिस्टम

Updated at : 02 Dec 2025 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Razorpay International Payments: सात समंदर पार भी अब आप कर सकेंगे पेमेंट, आरबीआई ने पेश किया नया सिस्टम

Razorpay को मिला RBI का नया क्रॉस-बॉर्डर लाइसेंस, अब होगा ग्लोबल पेमेंट आसान.

Razorpay International Payments: Razorpay ने RBI से नया Payment Aggregator - Cross Border (PA-CB) लाइसेंस हासिल कर लिया है, जो इसे ग्लोबल लेवल पर पैसे भेजने और लेने के लिए भरोसेमंद बनाता है. अब इंडियन बिजनेस 130+ करेंसी में पेमेंट एक्सेप्ट कर सकते हैं और ग्लोबल कंपनियां बिना इंडिया में entity बनाए ही UPI, RuPay, EMIs, नेटबैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकती हैं. Razorpay का मकसद इंडियन इनोवेशन को दुनिया भर के कस्टमर्स तक पहुंचाना है. छोटे स्टार्टअप्स से लेकर बड़े ग्लोबल ब्रांड्स तक, Razorpay अब हर बिजनेस के लिए एक आसान और भरोसेमंद फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म बन चुका है.

विज्ञापन

Razorpay International Payments: क्या आपने कभी सोचा है कि आपका फेवरेट इंडियन स्टार्टअप अब दुनिया भर में पैसे भेजने और लेने में मदद कर सकता है? भारत का पॉपुलर पेमेंट और बैंकिंग प्लेटफॉर्म Razorpay ने हाल ही में RBI से Payment Aggregator – Cross Border (PA-CB) लाइसेंस हासिल कर लिया है. इसका मतलब है कि Razorpay अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी मनी मूवमेंट करने वाला भरोसेमंद प्लेटफॉर्म बन गया है.

Razorpay अब ग्लोबल बिजनेस के लिए तैयार

Razorpay के Co-founder और MD शशांक कुमार का कहना है कि आज के समय में बहुत सारे इंडियन बिजनेस पहले दिन से ही ग्लोबल कस्टमर के लिए तैयार होते हैं. इसी तरह, दुनियाभर की कंपनियां भी भारत को अपना इम्पोर्टेंट मार्केट मान रही हैं. Razorpay का मकसद इन बिजनेस के लिए आसान और भरोसेमंद फाइनेंसियल रास्ते बनाना है. अब इंडियन कंपनियों के लिए न्यूयॉर्क हो या सिंगापुर, पैसे भेजना और लेना उतना ही आसान हो जाएगा जितना मुंबई में करना होता है.

एक ही प्लेटफॉर्म में सब कुछ

Razorpay International Payments के जरिए अब इंडियन बिजनेस 130 से ज्यादा करेंसी में पेमेंट्स एक्सेप्ट कर सकते हैं. कार्ड, वॉलेट या लोकल बैंक ट्रांसफर जैसे फेमस तरीके अब ग्लोबल लेवल पर भी काम करेंगे. वहीं, अगर कोई ग्लोबल कंपनी इंडिया में अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है, तो उसे इंडिया में अलग से entity सेटअप करने की जरूरत नहीं होगी. UPI, RuPay, EMIs, नेटबैंकिंग और 100+ लोकल तरीके एक ही इंटीग्रेशन में उपलब्ध हैं.

भारत की ग्लोबल पहचान बढ़ाएगा Razorpay

जैसे-जैसे क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल कॉमर्स भारत की ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बनता जा रहा है, Razorpay का लक्ष्य है कि वह इंडियन बिजनेस के लिए एक डिफॉल्ट ऑपरेटिंग सिस्टम बने. पेमेंट्स, कंप्लायंस और इंफ्रास्ट्रक्चर को एक ही प्लेटफॉर्म में लाकर Razorpay उन फाइनेंशियल रास्तों को बना रहा है, जो भारतीय इनोवेशन को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाने में मदद करेंगे.

कौन हैं Razorpay के फाउंडर्स?

Razorpay की स्थापना 2014 में IIT Roorkee के शशांक कुमार और हर्षिल माथुर ने की थी. तब से यह कंपनी इंडियन बिजनेस के लिए टेक्नोलॉजी आधारित पेमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध करा रही है और अब इसे एक नया ग्लोबल मिशन भी मिल गया है.

ऐसे ही खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Ravi Shastri in Prabhat Khabar podcast on December 7
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola