Rapid Rail: 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी रैपिड ट्रेन, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
Rapid Rail: 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी  रैपिड ट्रेन, देखें वीडियो

Rapid Rail Video: इस कॉरिडोर पर ट्रेनें अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी. इसका वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो

विज्ञापन

Rapid Rail Video: देश को जल्द ही रैपिड ट्रेन मिल जाएगी जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है. इसका टेस्ट रन भी किया गया है जिसकी तस्वीर और वीडियो सामने आयी है. रैपिड ट्रेन की रफ्तार इतनी है कि देखकर लोग चौंक जा रहे हैं. खबरों की मानें तो दिल्ली से मेरठ तक शुरू होने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के पहले चरण की शुरुआत मार्च 2023 से होने वाली है.

आनंद विहार बस अड्डा परिसर में दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के भूमिगत हिस्से के निर्माण कार्य का निरीक्षण पिछले साल नवंबर महीने में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के एमडी विनय कुमार सिंह ने किया था. खबरों की मानें तो सबसे पहले इसकी शुरुआत साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर रूट पर होगी, जो मार्च 2023 में शुरू हो जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर रैपिड रेल 2025 तक पूरी तरह से ऑपरेशनल नजर आएगा. हालांकि, इससे पहले कम दूरी के बीच ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा. शुरुआत में ट्रेन का सफर साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किमी किया जाएगा. बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट जैसे-जैसे पूरा होगा, ये दूरी बढ़ती चली जाएगी और धीरे-धीरे करके ये पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगा.

Also Read: Indian Railways : ट्रेन में 7 तरीकों की होती है वेटिंग लिस्ट, जानें कौन सा टिकट पहले होगा कन्फर्म

क्या है इस ट्रेन में खास

-इस कॉरिडोर पर ट्रेनें अधिकतम 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती नजर आएगी.

-ट्रेनों की औसत रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे की होगी.

-6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिलकुल बुलेट ट्रेन की तरह नजर आता है.

-साइड से यह ट्रेन मेट्रो की तरह दिखती है.

-इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 82 किमी है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में है जबकि 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में.

-पूरी तरह बनने के बाद दिल्ली से मेरठ की यात्रा करने में महज 50 मिनट का समय लगेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola