PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त? जानें अपडेट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2023 11:27 AM

विज्ञापन

PM Kisan Scheme 16th Installment: केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 16वीं किस्त के पैसे फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच जारी कर सकती है. जानें अगली किस्त को लेकर क्या है अपडेट

विज्ञापन

PM Kisan Scheme 16th Installment: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाती है. इन योजनाओं में एक है पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम जिसके तहत किसानों के खाते में सालभर में छह हजार रुपये डाले जाते हैं. जब से यह योजना शुरू हुई है उसके बाद से किसानों के खाते में 15 किस्त केंद्र सरकार ट्रांसफर कर चुकी है. अब किसानों को इंतजार अगली किस्त यानी 16वीं किस्त का है. किसानों के खाते में साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये सरकार की ओर से डाले जाते हैं. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को देशभर के 8 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर किया था. आइए अब आपको 16वीं किस्त का अपडेट देते हैं.

दरअसल, मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार- केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 16वीं किस्त के पैसे फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच जारी कर सकती है. हालांकि, अगली किस्त की तारीख को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है. यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से गरीब किसानों के खाते में सरकार हर साल 6,000 रुपये कुल तीन किस्तों में ट्रांसफर करती है.

PM Kisan Scheme: पीएम किसान स्कीम के लिए अप्लाई करने का तरीका जानें

यदि आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के इच्छुक हैं तो योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. यहां जानें पूरी प्रक्रिया के बारे में…

-ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.

-यहां New Farmer Registration के ऑप्शन को सलेक्ट कर लें. आगे अपना आधार और कैप्चा कोड को डाल दें.

-फिर आपकी जमीन किस इलाके में है चुनें…जैसे शहरी या ग्रामीण इलाके में…

-आगे अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें.

-इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी पहुंचेगा, जिसे दर्ज करने का काम करें.

-इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ जाएं. आगे आपको अपने राज्य, जिला, गांव, बैंक डिटेल्स और पर्सनल डिटेल्स जैसी सभी जानकारी चेक करने की जरूरत है.

-आगे आधार का सत्यापण करना होगा.

-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको अपने जमीन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने की जरूरत होगी.

-अब इस तरह योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगा.

Also Read: PM Kisan Yojana: खाते में नहीं पहुंचे पैसे तो क्या करें, देखें VIDEO

PM Kisan Scheme: लाभार्थी लिस्ट में नाम चेक कित तरह कर सकते हैं जानें यहां

-आप पहल योजना की आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लें.

-इसके बाद यहां Beneficiary List पर क्लिक कर दें.

-नीचे जाकर अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के नाम को सलेक्ट कर लें.

-फिर रिपोर्ट के सेक्शन को चुनने का काम करें.

-इतना करने के बाद आपके सामने सभी लाभार्थियों के नाम की लिस्ट आ जाएगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola