PM-Kisan Samman Nidhi Yojana: क्या आपको भी मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानें इस सवाल का जवाब

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 12 Dec 2023 1:29 PM

विज्ञापन

PM-Kisan Samman Nidhi Yojana Updates: केंद्र की मोदी सरकार किसानों के लिए एक योजना चलाती है जिसका नाम पीएम किसान योजना है. यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आगे की खबर जरूर पढ़ लें...पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खाते में छह हजार रुपये सालाना डालती है.

विज्ञापन

PM Kisan Scheme: केंद्र की मोदी सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाई जाती है. इन योजनाओं का लाभ लोग उठाते हैं. इन योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसका लाभ देश के किसानों को केंद्र की मोदी सरकार देती है. पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम जिसके तहत किसानों के खाते में सालभर में छह हजार रुपये डाले जाते हैं. जब से यह योजना शुरू हुई है उसके बाद से किसानों के खाते में 15 किस्त केंद्र सरकार ट्रांसफर कर चुकी है. अब किसानों को इंतजार अगली किस्त यानी 16वीं किस्त का है. किसानों के खाते में साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये केंद्र की मोदी सरकार डालती है. यदि आप अबतक इस योजना का लाभ नहीं उठा रहे हैं और चाहते हैं कि योजना का लाभ आपको मिले तो, हम बताते हैं कि इस योजना के लिए कौन पात्र हैं और कौन इस योजना का लाभ नहीं उठा सकता है.

पीएम किसान योजना का किसे मिलता है लाभ यानी कौन हैं पात्र जानें

-ऐसे किसान जिनके नाम खेती योग्य भूमि है, वे इस योजना के पात्र माने जाते हैं.

-ग्रामीण और शहरी दोनों किसानों को इस योजना का लाभ केंद्र की मोदी सरकार देती है.

-छोट और सीमांत किसान परिवार को पीएम किसान योजना का लाभ दिया जाता है.

Also Read: PM Kisan Yojana: क्या पति-पत्नी दोनों कर सकते हैं सम्मान निधि के लिए आवेदन, जानिए क्या है नियम

पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र नहीं है जानें यहां

-राज्य सरकार और केंद्र सरकार, पीएसयू और सरकारी संस्थाओं मौजूदा और रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों को इस योजना का लाभ केंद्र की मोदी सरकार नहीं देती है.

-यदि आप इनकम टैक्स पे करते हैं तो पीएम किसान योजना के लिए आप पात्र नहीं हैं.

-मंत्री या फिर किसी संवैधानिक पदों पर बैठा व्यक्ति पीएम किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकता है.

-10,000 रुपये अधिक की मासिक पेंशन पाने वाले व्यक्ति को भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं दिया जाता है.

Also Read: PM Kisan Scheme: किसानों के खाते में कब आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त? जानें अपडेट

कब आएगी पीएम किसान की 16वीं किस्त

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को देशभर के 8 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात देते हुए पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त को ट्रांसफर किया था. आइए अब आपको 16वीं किस्त का अपडेट देते हैं. दरअसल, मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार- केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 16वीं किस्त के पैसे फरवरी, 2024 से मार्च, 2024 के बीच जारी कर सकती है. हालांकि, अगली किस्त की तारीख को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola