PM Kisan Yojana: KYC और भू-सत्यापान के बाद भी नहीं मिला 15वीं किस्त का पैसा, ये काम करें, घर बैठे होगा समाधान

Published by : Madhuresh Narayan Updated At : 27 Nov 2023 3:52 PM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने और आर्थिक रुप से सबल बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गयी थी.

विज्ञापन
undefined

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किसानों को साहूकारों के चंगुल से बचाने और आर्थिक रुप से सबल बनाने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की गयी थी. इस योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में छह हजार रुपये की राशि दी जाती है. ये राशि दो-दो हजार रुपये की किस्त में साल में तीन बार दी जाती है.

undefined

पीएम मोदी ने हाल ही में झारखंड के खूंटी से किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रासफर किया था. हालांकि, कई किसानों की शिकायत है कि उनके खाते में रुपये नहीं आया है. अगर, आपके साथ भी, ऐसा हुआ है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. थोड़ी कोशिश करने से आपके खाते में अभी पैसा आ सकता है.

undefined

पीएम किसान योजना का पैसा पाने के लिए तीन चीजों का होना बेहद जरूरी है. इसके लिए केवाईसी अपडेट, भू-सत्यापान और बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम होना जरूरी है. इन तीनों में से कोई एक भी अगर नहीं होगा तो आपके खाते में रुपया नहीं आएगा.

Also Read: Ayushman Card: केवल क्यूआर कोर्ड स्कैन करके हो सकता है 5 लाख का मुफ्त इलाज, जानें क्या है सरकार की नया प्लान
undefined

केवाईसी के लिए https://pmkisan.gov.in/ के साइट पर कई विकल्प दिये गए हैं. बेनिफिशियरी लिस्ट भी आप यहां से देख सकते हैं. अगर आपका केवाईसी अपडेट है और बेनिफिशियरी लिस्ट में आपका नाम भी है फिर भी पैसे नहीं आए हैं तो आप, इसकी शिकायत कर सकते हैं.

undefined

KYC और भू-सत्यापान के बाद भी अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप इसकी शिकायत पीएम किसान योजना के लिए बनाए गए हेल्प डेस्क में कर सकते हैं. यहां से आपके खाते में परेशानी या पैसा नहीं ट्रांसफर होने के कारण के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी.

undefined

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए आप 011-24300606 और 155261 या टोलफ्री नंबर 18001155266 पर कॉल कर सकते हैं. इसके साथ ही, लाभार्थी किसान, pmkisan-ict@gov.in और pmkisan-funds@gov.in पर ईमेल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

undefined

बता दें कि अभी इस योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को अभी तक 15 किस्त दी जा चूकी है. साथ ही, सरकार ऐसे अपात्र किसानों की भी पहचान कर रही है जो फर्जी तरीके से सरकार से पैसे लेते हैं. इनका पैसा रोका जा रहा है और बकाया राशि की वसूली भी की जा रही है.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola