PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है किसान योजना की 12वीं किस्त, लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Sep 2022 8:59 PM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में पैसा कभी भी ट्रांसफर कर सकती है. ऐसे में लिस्ट में आपका नाम है कि नहीं इसे आप जरूर चेक कर लें. इसके अलावा ईकेवाईसी नहीं कराया है तो इसे करा लें. नहीं तो आपका पैसा अटक सकता है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: फेस्टिव सीजन में अगर आप इंतजार कर रहे है कि कब आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Scheme) की रकम आएगी तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बहुत जल्द आपके खाते में सम्मान निधि की रकम आने वाली है, बताया जा रहा है कि कुछ कागजी प्रक्रिया के कारण 12वीं किस्त आने थोड़ी देर हुईहै.

कब आएगी खाते में 12वीं किस्त: गौरतलब है कि बीते साल 2021 में 9 अगस्त को ही किसान सम्मान निधि की रकम किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई थी. लेकिन इस बार इसमें देरी हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर महीने में किसानों को 12वीं किस्त की रकम मिल सकती है. हो सकता है कि पीएम मोदी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर 12वीं किस्त की घोषणा कर दें.

अपडेट कर लें ईकेवाईसी: पीएम किसान सम्मान निधि की रकम उन्हीं किसानों के खाते में डाले जाएंगे जिन्होंने अपना ईकेवाईसी करवा लिया है. ऐसे में अगर आपने अभी तक eKYC नहीं करवाया है तो इसे अब भी कराया जा सकता है. लाभुकों के लिए ई-केवाईसी का ऑप्शन अभी भी वेबसाइट में है. ऐसे में आप नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी करवा सकते हैं.

गौरतलब है कि केन्द्र की मोदी सरकार साल में तीन बार सम्मान निधि पाने वाले लाभुक किसानों के खाते में पैसे डालती है. किसानों को पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच दी जाती है. वहीं, दूसरी किस्त अगस्त से लेकर नवंबर के बीच में दी जाती है. जबकि तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच में आता है. उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में किसानों को 12वीं किस्त का तोहफा मिल सकता है.

ऐसे जानें लाभार्थियों की सूची में आपका नाम है या नहीं: अगर आप किसान सम्मान निधि के लाभुक है, और जानना चाहते है कि लाभुकों की सूची में आपका नाम है कि नहीं तो इसे बड़ी आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in क्लिक करना होगा. फिर किसान कॉर्नर पर जाकर लाभार्थी की सूची पर क्लिक करना होगा. जो डिटेल मांगा जा रहा है उसे भरने के बाद रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक कर दें. जो पेज खुलेगा उसमें आप अपना नाम है या नहीं देख सकते हैं.

Also Read: Monsoon Return: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 19 फीसदी कम हुई बारिश, IMD ने कही ये बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola