ePaper

PM Awas Yojana 2025: अब मिडिल क्लास को भी मिलेगा घर बनाने का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

Updated at : 03 Jan 2025 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
PM Awas Yojana

अब मिडिल क्लास को भी मिलेगा पीएम आवास का लाभ.

PM Awas Yojana 2025: आपका भी सपना खुद का घर बनाने का है, तो पीएम आवास योजना आपके लिए सबसे अच्छा मौका है. जल्दी से आवेदन करें और अपने सपनों के घर की ओर कदम बढ़ाएं.

विज्ञापन

PM Awas Yojana 2025: हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन बढ़ती महंगाई के कारण यह सपना अधूरा रह जाता है. इसी समस्या का समाधान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) शुरू की गई. इस योजना के तहत सरकार सस्ते और अच्छे घर बनाने में मदद करती है. इस योजना में एक बड़ा अपडेट यह आया है कि मिडिल क्लास परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा और वह अपना घर बना सकते हैं.

पीएम आवास योजना में शामिल किए जाएंगे मिडिल क्लास

देश में प्रधानमंत्री आवास योजना दो हिस्सों में चलाई जाती है. गांवों में घर बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-Rural) और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-Urban) चलाई जाती है. अब सरकार ने घोषणा की है कि PMAY-Urban में मिडिल क्लास फैमिली को भी शामिल किया जाएगा.

तीन कैटेगरी में होगा लाभार्थियों का चयन

अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को तीन वर्गों में बांटा गया है.

  • EWS (Economically Weaker Section): जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है.
  • LIG (Low-Income Group): जिनकी सालाना आय 3 लाख से 6 लाख रुपये के बीच है.
  • MIG (Middle-Income Group): जिनकी सालाना आय 6 लाख से 9 लाख रुपये के बीच है.

पीएम आवास योजना के घर का साइज

योजना के तहत घर का आकार वर्ग के अनुसार तय किया गया है.

  • EWS: 300 वर्ग मीटर
  • LIG: 400 वर्ग मीटर
  • MIG: 500 वर्ग मीटर

PM Awas Yojana का लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • अगर आप इस योजना के पात्र हैं, तो इसके लिए आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
  • आधिकारिक वेबसाइट www.pmay-urban.gov.in पर जाएं.
  • अब PMAY-U 2.0 सेक्शन में जाएं.
  • सभी जरूरी जानकारियां भरें.
  • आय का प्रमाण
  • पते का विवरण
  • अन्य जरूरी दस्तावेज
  • फॉर्म भरने के बाद सबमिट करें

इसे भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान का पाना 2000 रुपया तो 26 जनवरी से पहले करा लें ये काम, वर्ना नहीं मिलेगा पैसा

PM Awas Yojana के फायदे

  • सस्ता और टिकाऊ घर बनाने में मदद
  • सरकार की सब्सिडी का लाभ
  • मिडिल क्लास और गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत
  • घर का निर्माण मानकों के अनुसार होगा

इसे भी पढ़ें: SIP: एचडीएफसी के इस फंड को आधा भारत नहीं जानता, वर्ना 1000 देकर बन जाता 2 करोड़ का मालिक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola