ePaper

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल फिर आज लगी आग, फिर बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Updated at : 03 Apr 2022 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल फिर आज लगी आग, फिर बढ़े दाम, जानिए आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर इजाफा किया है. बता दें, बीते दो सप्ताह से करीब करीब हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है. पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के कारण फलों-सब्जियों समेत कई और चीजों के दाम बढ़ गये हैं.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियां हर दिन झटके पे झटका दे रही हैं. रविवार को एक बार फिर तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है. पेट्रोल के दाम में 75 से 84 पैसे और डीजल के दाम में 76 से 85 पैसे तक का इजाफा किया गया है. बता दें, बीते दो सप्ताह से करीब करीब हर दिन पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा हो रहा है. पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के कारण फलों-सब्जियों समेत कई और चीजों के दाम बढ़ गये हैं.

चार महानगरों में आज क्या है पेट्रोल डीजल की कीमत

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 103.41 रुपये प्रति बिक रहा है. जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.41 रुपये हो गई है. वहीं डीजल की कीमत 102.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 110 रुपये पार कर गया है. कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 113.03 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि, डीजल का दाम 97.82 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. चेन्नई में भी पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान छूने लगे हैं. चेन्नई में पेट्रोल 108.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, तो वहीं डीजल सेंचुरी मारने की तैयारी में है. डीजल 99.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गौरतलब है कि आज 13वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. इन 13 दिनों में 11 बार पेट्रोल डीजल के दाम में इजाफा किया गया है. पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से फलों-सब्जियों समेत कई और चीजों के दाम बढ़ गए है. महंगाई बढ़ने से देश के आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगा है.

कैसे तय होती है ईंधन की कीमत

देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय किए जाते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट जारी करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

अगर आप घर बैठे पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो इसे आप बड़ी आसानी से जान सकते हैं. आप एक SMS के जरिए अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से पता लगा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224 9922 49 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223 1122 22 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222 2011 22 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola