New Cheque Book Rules: चेकबुक के नियम 1 जनवरी से बदलने वाले हैं? फोटो से हो जाएगा काम, RBI ने किया साफ
नए सुरक्षा फीचर्स वाले चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक नहीं होंगे।
RBI ने 1 जनवरी 2027 से चेकबुक बदलने की वायरल खबरों का खंडन किया है. आपकी मौजूदा चेकबुक पूरी तरह मान्य रहेगी. जानें क्या है सच और RBI की सलाह.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 जनवरी 2027 से नए सुरक्षा फीचर्स वाले चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) चेकबुक हो जाएंगे। यानी चेक बुक के फोटो से डेटा लेकर चेक क्लिर हो होंगे. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और आम जनता को ऐसे भ्रामक संदेशों से बचने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे मैसेज में कहा जा रहा था कि मौजूदा चेकबुक 31 दिसंबर 2026 के बाद अमान्य हो जाएंगे और उनकी जगह नए मानकों वाले चेकबुक लेंगे।
केंद्रीय बैंक ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि मौजूदा CTS चेकबुक में कोई भी बदलाव नहीं किया जा रहा है। RBI ने इन दावों को भ्रामक और गलत बताया है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि उसकी तरफ से चेकबुक बदलने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है।
क्या होता है CTS?
चेक ट्रंकेशन सिस्टम (CTS) एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली है, जिसके तहत बैंक कागज वाले (फिजिकल) चेक को एक बैंक से दूसरे बैंक में भेजने के बजाय उसकी डिजिटल इमेज (फोटो) और डेटा का उपयोग करके क्लियर करते हैं। इस आधुनिक सिस्टम से चेक क्लियर होने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है और बैंकिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुरक्षित बनती है।
बैंक ग्राहकों के लिए क्या है सलाह?
RBI के इस स्पष्टीकरण से यह तय हो गया है कि ग्राहकों को 1 जनवरी 2027 से अपनी मौजूदा CTS चेकबुक को बदलने की कोई जरूरत नहीं है। केंद्रीय बैंक ने आम जनता को सलाह दी है कि वे चेक या अन्य बैंकिंग नियमों से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। इसके साथ ही, ग्राहकों से यह भी अपील की है कि वे बिना जांचे-परखे ऐसे भ्रामक संदेशों को दूसरों को फॉरवर्ड करने से बचें।
यह भी पढ़ें- Diwali Muhurat trading 2026: ₹100 से कम के दमदार शेयर, डिविडेंड भी मिलेगा; एक्सपर्ट्स ने दी खरीद की सलाह
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

