PPF और अन्य छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर बढ़ा सकती है सरकार, जानें कितना होगा फायदा

Updated:
विज्ञापन

PPF Interest Rate: पीपीएफ, एनएससी और सुकन्‍या जैसी छोटी बचत योजनाओं में पैसे लगाने वाले निवेशकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, 30 सितंबर को केंद्र की मोदी सरकार पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि जैसी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकती है.

विज्ञापन
undefined
जानिए कितना बढ़ सकता है ब्याज दर

वित्त मंत्रालय हर तिमाही के शुरुआत में सरकारी बचत योजनाओं के ब्याज दरों की समीक्षा करता है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर को 2022 से वित्त मंत्रालय सरकार की बचत योजनाओं पर 0.50 से लेकर 0.75 फीसदी तक ब्याज देने की घोषणा कर सकता है. हालांकि, अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार इस बार शायद इन ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं करने का निर्णय भी कर सकती है.

विज्ञापन
undefined
अभी कितनी है छोटी सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें

मौजूदा समय में पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) पर 7.1 फीसदी सलाना ब्याज दर मिलता है. वहीं सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhi Yojana) पर फिलहाल 7.6 फीसदी और NSC पर 6.8 फीसदी सलाना ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) पर 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

undefined
कई बैंकों ने डिपॉजिट्स पर बढ़ाई ब्याज दरें

दरअसल, आरबीआई ने जब से रेपो रेट में इजाफा किया है. उसके बाद से कई बैंकों ने डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इन सरकारी बचत योजनाओं पर भी ब्याज दरों को बढ़ाया जा सकता है. अब लोगों को उम्मीद है कि सरकार सितंबर के अंत मे इन योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा सकती है.

undefined
क्यों है उम्मीद

सरकारी सिक्योरिटीज यील्ड बढ़ने की वजह से ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है. सरकार के ये वो बॉन्ड होते हैं, जिनके रिटर्न के आधार पर ब्याज दरों में इजाफा या कटौती की जाती है. वर्तमान में, पीपीएफ की ब्याज दर 7.1 प्रतिशत है, जबकि सरकारी सिक्योरिटीज यील्ड पहले ही 7.3 प्रतिशत को पार कर चुकी है.

undefined
यील्‍ड गिरने पर भी नहीं घटाई गई ब्‍याज दर

प्रतिभूतियों की यील्‍ड और पीपीएफ ब्‍याज दरों में सीधा संबंध होने के बावजूद सरकार ने यील्‍ड घटने पर भी ब्‍याज दरों में कटौती नहीं की. महामारी के दौरान ऐसा कई बार हुआ जब सरकारी प्रतिभूतियों की यील्‍ड में गिरावट आई है, लेकिन सरकार ने पीपीएफ, एनएससी सहित अन्‍य छोटी बचत योजनाओं की ब्‍याज दरों में कोई कटौती नहीं की.

Also Read: Indian Railways: एयरपोर्ट से भी सुंदर दिखाई देगा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola