ePaper

LPG Price: एलपीजी सिलेंडर और होगा महंगा ? नहीं मिल रही सब्‍स‍िडी तो करें ये काम

Updated at : 30 Mar 2022 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
LPG Price: एलपीजी सिलेंडर और होगा महंगा ? नहीं मिल रही सब्‍स‍िडी तो करें ये काम

LPG Cylinder Price May Increase from 1April : अप्रैल के पहले दिन भी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव किया जा सकता है. जिस तरह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि तेल कंपनियां करेंगी.

विज्ञापन

LPG Price Hike: दो दिनों के बाद हम नये महीने में प्रवेश कर जाएंगे. यानी अप्रैल का महीना आएगा. 1 अप्रैल से बहुत कुछ बदलाव नजर आने वाला है जिसमें एलपीजी की कीमत पर भी असर देखने को मिल सकता है. जी हां, महीने के पहले दिन तेल कंपनियां एलपीजी की कीमत की समीक्षा करतीं हैं. हालांकि यहां चर्चा कर दें कि 22 मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी की गई है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर इा दिन 50 रुपये महंगा हुआ था.

गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि की संभावना

यहां चर्चा कर दें कि हर महीने की तरह ही अप्रैल के पहले दिन भी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिस तरह से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है. संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल में एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि तेल कंपनियां करेंगी.

गैस सब्‍स‍िडी के पैसे को लेकर जान लें ये बात

इस बीच आइए आपको बताते हैं LPG सब्‍स‍िडी को लेकर कुछ बता दें. जी हां…खाते में अब नाम मात्र की सब्‍स‍िडी ग्राहकों के खाते में आ रही है. यदि ये राशि भी आपके खाते में नहीं आ रही है तो आगे कि खबर जरूर पढ़ें. हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके खाते में पैसे आएंगे…

-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन करने का काम करें.

-फिर ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करें.

-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तसवीर नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करने का काम करें.

-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का आपको नजर आयेगा.

Also Read: Bank Holidays in April 2022: अप्रैल में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद! देख लें ये लिस्‍ट

-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.

-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.

-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.

-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का ऑपशन आपको दिखेगा. इस पर टैप कर दें.

-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.

-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.

-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.

-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola