ePaper

Jana Small Finance Bank IPO के लिए बोली लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, वैलेंटाइन डे पर होगी लिस्टिंग

Updated at : 09 Feb 2024 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jana Small Finance Bank IPO के लिए बोली लगाने से पहले जान लें जरूरी बात, वैलेंटाइन डे पर होगी लिस्टिंग

Jana Small Finance Bank IPO: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. बैंक का लक्ष्य बाजार से ₹570 करोड़ जुटाने का है. इसमें से ₹462 करोड़ का लक्ष्य नये शेयर जारी करना है. शेष ₹108 करोड़ ऑफर फॉर सेल के लिए आरक्षित हैं.

विज्ञापन

Jana Small Finance Bank IPO: जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है. इसके लिए अभी तक 3.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है.

  • शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन सुबह 11:43 बजे तक, 570 करोड़ रुपये के आईपीओ में 3,00,98,016 शेयर मिले, जबकि ऑफर पर 94,09,373 शेयर हैं.

  • निजी इक्विटी प्रमुख टीपीजी और मॉर्गन स्टेनली समर्थित आईपीओ को गैर-संस्थागत निवेशकों के तहत 6.69 गुना बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (RII) की श्रेणी को 3.33 गुना सदस्यता प्राप्त हुई.

  • योग्य संस्थागत खरीदारों (QBI) के हिस्से को 20 प्रतिशत सदस्यता प्राप्त हुई. बैंक की लिस्टिंग 14 फरवरी को होने की संभावना है.

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹393 से ₹414 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. बैंक का लक्ष्य बाजार से ₹570 करोड़ जुटाने का है. इसमें से ₹462 करोड़ का लक्ष्य नये शेयर जारी करना है. शेष ₹108 करोड़ ऑफर फॉर सेल के लिए आरक्षित हैं.

Also Read: Entero Healthcare Solutions IPO: आज से खुल रहा है 1,600 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और GMP

क्या है बैंक का जीएमपी

स्टॉक मार्केट ऑब्जर्वर के अनुसार, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के गैर-सूचीबद्ध शेयर अपने ऊपरी निर्गम मूल्य की तुलना में ग्रे मार्केट में 59 रुपये अधिक पर कारोबार कर रहे हैं. 59 रुपये ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी का मतलब है कि ग्रे मार्केट सार्वजनिक निर्गम से 14.25 प्रतिशत लिस्टिंग लाभ की उम्मीद कर रहा है. जीएमपी बाजार की भावनाओं पर आधारित है और बदलता रहता है. हालांकि, जीएमपी के आधार पर समझा जाता है कि बाजार में किसी शेयर की लिस्टिंग कितने पर हो सकती है. टी+3 लिस्टिंग नियम के मद्देनजर, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक की आईपीओ आवंटन तिथि 12 फरवरी 2024 होने की संभावना है. केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को बुक बिल्ड इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.

कितना करना होगा निवेश

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 414 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर 24,39,607 इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट का विकल्प चुना. निवेशकों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस, अनंता कैपिटल वेंचर्स फंड, अर्का नेक्स्ट वेंचर्स, कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स और आरपीएम वेंचर्स पार्टनर्स शामिल थे. एक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज रजिस्ट्रार हैं. निवेशक न्यूनतम 36 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 36 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं. इसका अर्थ है कि निवेशक को न्यूनतम 14,148 रुपये का निवेश करना होगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola