Home Loan Rate: क्या आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं? जनवरी 2025 में सबसे बेहतरीन होम लोन दरें देखें

vastu tips
Home Loan Rate: अगर आप घर खरीदने का सोच रहे हैं और होम लोन की योजना बना रहे हैं ? जनवरी 2025 में सबसे बेहतरीन होम लोन दरें देखें
Home Loan Rate: अगर आप घर खरीदने का सोच रहे हैं और होम लोन की योजना बना रहे हैं, तो जानना जरूरी है कि विभिन्न वित्तीय संस्थान अलग-अलग ब्याज दरों और शर्तों की पेशकश करते हैं. इन ब्याज दरों का निर्धारण आपकी क्रेडिट योग्यता, लोन राशि, प्रोफेशनल और अन्य कई कारकों पर निर्भर करता है. इसलिए सूचित निर्णय लेने के लिए आपको सभी विकल्पों को अच्छे से समझना चाहिए.
वर्तमान में विभिन्न बैंकों द्वारा पेश की जाने वाली ब्याज दरें:
- यूको बैंक: ब्याज दर 8.30% से शुरू होती है.
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 8.30% से लेकर 10.90% तक है.
- बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 8.35% से 11.10% तक है.
- बैंक ऑफ बड़ौदा: ब्याज दर 8.40% से 10.65% के बीच है.
- पंजाब नेशनल बैंक: ब्याज दर 8.40% से 10.25% के बीच है.
- केनरा बैंक: ब्याज दर 8.40% से 11.25% के बीच है.
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: ब्याज दर 8.50% से 9.85% के बीच है.
Also Read: आधे भारत के लोगों को एसआईपी के प्रकारों की नहीं है जानकारी, 1 में ही भिड़े रहते हैं लोग
निजी क्षेत्र के बैंक
- सिटी यूनियन बैंक: ब्याज दर 8.25% से लेकर 10.50% तक है.
- साउथ इंडियन बैंक: ब्याज दर 8.50% से शुरू होती है.
- एचएसबीसी बैंक: ब्याज दर 8.50% से शुरू होती है.
- कोटक महिंद्रा बैंक: ब्याज दर 8.75% से शुरू होती है.
- आईसीआईसीआई बैंक: ब्याज दर 8.75% से शुरू होती है.
- एक्सिस बैंक: ब्याज दर 8.75% से 13.30% के बीच है.
- आरबीएल बैंक: ब्याज दर 9.00% से शुरू होती है.
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां
- एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस: ब्याज दर 8.50% से शुरू होती है.
- बजाज हाउसिंग फाइनेंस: ब्याज दर 8.50% से शुरू होती है.
- टाटा कैपिटल: ब्याज दर 8.75% से शुरू होती है.
- पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस: ब्याज दर 8.50% से 14.50% के बीच है.
- जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस: ब्याज दर 8.80% से शुरू होती है.
- एसएमएफजी इंडिया होम फाइनेंस: ब्याज दर 10.00% से शुरू होती है.
यह जानकारी आपको लोन की शर्तों और दरों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करेगी, जिससे आप सबसे उचित विकल्प का चयन कर सकेंगे.
Also Read: EPFO Rules Change: नए साल में PF में बड़े बदलाव, जानें नौकरीपेशा लोगों के लिए क्या है खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










