HDFC Hikes Home Loan Rates: एचडीएफसी ने ऋण दरें 0.35 प्रतिशत बढ़ाईं, बढ़ जाएगी EMI

Updated:
विज्ञापन

HDFC Hikes Home Loan Rates: ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 20 दिसंबर 2022 से लागू हो जाएगी. एचडीएफसी का होम लोन महंगा होने से जिन लोगों ने पहले से होम लोन ले रखा है, उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

HDFC Hikes Home Loan Rates: होम लोन लेनेवाले लोगों के लिए बुरी खबर है. देश की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनैंस कंपनी HDFC लिमिटेड ने अपने लेंडिंग रेट में 35 बेसिस प्वाइंट यानी 0.35 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है. ब्याज दरों में यह बढ़ोतरी 20 दिसंबर 2022 से लागू हो जाएगी. एचडीएफसी का होम लोन महंगा होने से जिन लोगों ने पहले से होम लोन ले रखा है, उनकी ईएमआई बढ़ जाएगी.

विज्ञापन

आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने अपनी खुदरा प्रधान ऋण दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है. इससे आवासीय ऋण की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 प्रतिशत हो गई है. नयी दरें मंगलवार से लागू होंगी. एचडीएफसी ने सोमवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि खुदरा प्रधान ऋण दर को 0.35 प्रतिशत बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया गया है.

नयी दरें 20 दिसंबर से लागू होंगी. मई से अब तक एचडीएफसी अपनी ऋण दरों में 2.25 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है. एचडीएफसी ने कहा कि 8.65 प्रतिशत की नयी दर सिर्फ उन ग्राहकों के लिए ही होगी जिनका ‘क्रेडिट स्कोर’ 800 या उससे अधिक होगा. कंपनी के मुताबिक, यह उद्योग में न्यूनतम दर है. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola