ePaper

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें आज कितना रहा 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Updated at : 05 Jul 2022 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, जानें आज कितना रहा 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today: मंगलवार यानी 5 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 193 रुपये बढ़कर 52,218 रुपये से 52,411 रुपये हो गया. 23 कैरेट सोने का मूल्य जो सोमवार को 52,009 रुपये था, 192 रुपये चढ़कर 52,201 रुपये हो गया.

विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में सोना (Gold Price) और चांदी के भाव (Silver Price) में मंगलवार को तेजी देखी गयी. 10 ग्राम सोने का भाव 193 रुपये बढ़कर 52,411 रुपये पर खुला, तो चांदी का भाव 58,013 रुपये पर. 24 कैरेट सोने का भाव 52,411 रुपये रहा, तो 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 47,900 रुपये रही. बता दें कि 22 कैरेट के सोने से ही गहने आदि बनाये जाते हैं.

24 कैरेट सोना के भाव में 193 रुपये की तेजी

मंगलवार यानी 5 जुलाई को 24 कैरेट सोने का भाव 193 रुपये बढ़कर 52,218 रुपये से 52,411 रुपये हो गया. 23 कैरेट सोने का मूल्य जो सोमवार को 52,009 रुपये था, 192 रुपये चढ़कर 52,201 रुपये हो गया. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 47,832 रुपये थी, जो आज 176 रुपये बढ़कर 48,008 रुपये पर बंद हुआ.

Also Read: Gold-Silver Prices: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में आई कमी, ज्वेलरी खरीदने से पहले ऐसे जानें अपने शहर का भाव

18 कैरेट सोने का भाव 39,308 रुपये हुआ

सोमवार को 18 कैरेट सोने का भाव 39,164 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज 144 रुपये बढ़कर 39,308 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी आज तेजी देखी गयी. इसमें 112 रुपये की तेजी आयी. सोमवार को 18 कैरेट सोने का मूल्य 30,548 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो मंगलवार को बढ़कर 30,660 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

चांदी में आयी 538 रुपये प्रति किलो की तेजी

सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली. सफेद धातु 538 रुपये प्रति किलो महंगी हो गयी. सोमवार को चांदी की कीमत 58,123 रुपये प्रति किलो थी, जो आज बढ़कर 58,661 रुपये प्रति किलो हो गयी.

PURITY AM PM

Gold 999 52411 52304

Gold 995 52201 52095

Gold 916 48008 47910

Gold 750 39308 39228

Gold 585 30660 30598

Silver 999 58661 58153

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola